फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन! बिन कुछ कहे कह दिया सबकुछ

Sat, 01 Aug 2020 08:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन और अमर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
राज्य सभा सदस्य अमर सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। शनिवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। सोशल मीडिया पर अमर सिंह के निधन की खबर आने के बाद राजनीतिक और मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इस बीच कभी अमर सिंह के काफी करीबी रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी शोक जाहिर किया है।
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल अमिताभ ने कुछ देर पहले ही एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में अमिताभ बच्चन की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर नजर आ रही है। वहीं तस्वीर में अमिताभ सिर झुकाए हैं। बड़ी बात है कि अमिताभ ने इस ट्वीट के साथ कुछ भी कैप्शन नहीं लिखा है। लेकिन बिन कुछ कहे अमिताभ ने ये जाहिर कर दिया है कि अमर सिंह के निधन की खबर सुनकर उनका दिल टूट गया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन, अमर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि अमिताभ बच्चन और अमर सिंह के बीच हुए विवाद हमेशा में सुर्खियों में रहे हैं। एक समय था जब अमर सिंह अमिताभ बच्चन के खास हुआ करते थे। लेकिन दोनों के परिवारों के बीच एक समय के बाद ऐसी खटास आ गई कि उसके बाद वो कभी साथ नजर नहीं आए। अमर सिंह इसकी वजह हमेशा जया बच्चन को मानते थे। अमर सिंह अक्सर कई साक्षात्कार में बच्चन परिवार पर कई बातें कह जाते थे और तंज कसते थे। लेकिन बच्चन परिवार की तरफ से कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया।

4 of 6
अमर सिंह, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
एक बार जब एक साक्षात्कार के दौरान अमिताभ बच्चन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल का बेहद की सहज उत्तर दिया। इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवाते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि वो अमर सिंह को दोस्त मानते हैं और इस बात से आहत नहीं है। अमिताभ ने कहा, 'अमर सिंह हमारे मित्र हैं, हमारे उनके बीच विवाद नहीं है और उनको ये अधिकार है कि वो हमारे बारे में जो चाहें, कह सकते हैं।'
विज्ञापन

5 of 6
अमर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अमर सिंह का जन्म 27 जनवरी 1956 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था। उन्होंने कोलकाता के सैंट जेवियर्स कॉलेज से कानून की डिग्री ली थी। वह पहली बार साल 1996 में राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे। अपने राजनीतिक करियर में अमर सिंह कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे। अपने लंबे राजनीतिक करियर में वे कांग्रेस, बीजेपी और समाजवादी पार्टी के करीब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
वहीं दूसरी ओर बात अमिताभ बच्चन की करें तो अभिनेता कोरोना से जंग लड़ रहे हैं और फिलहाल मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अमिताभ ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि वो कोरोना संक्रमित हैं। वहीं बाद में अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एक तरफ जहां ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना को मात देकर घर वापसी कर चुके हैं तो वहीं अभिषेक और अमिताभ अस्पताल में ही भर्ती हैं।

पढ़ें: कंगना रनौत के मनाली स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग? जानिए इस वायरल खबर की सच्चाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें