फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत के मनाली स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग? जानिए इस वायरल खबर की सच्चाई

Sat, 01 Aug 2020 07:29 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रनौत
पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना की डिजिटल टीम सोशल मीडिया पर बेबाकी से अभिनेत्री की राय रख रही है। इस बीच खबर सामने आई कि कंगना रनौत के मनाली स्थित घर के बाहर फायरिंग हुई है, जो उन्हें डराने के लिए की गई है। लेकिन इस वायरल खबर की सच्चाई कुछ और ही है।
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना ने कहा,'मैं रात को करीब 11:30 बजे अपने बेडरूम में थी। हमारे घर में तीन फ्लोर हैं। यहां बाउंड्री वॉल है जिसके पीछे सेब के बगीचे हैं। रात को 11:30 बजे मैंने पटाखों जैसी आवाज सुनी। पहले मुझे लगा कि यह पटाखों की आवाज है और फिर एक और शॉट हुआ। मुझे थोड़ा अंदेशा हुआ कि यह गन शॉट की आवाज है। मैंने तुरंत अपने सिक्योरिटी चार्ज को बुलाया।'
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने आगे बताया, ' सिक्योरिटी से पूछा- क्या हुआ है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि बच्चे हों। हम जाकर देखेंगे कि यह पटाखों की आवाज है या किसी और चीज की। हो सकता है कि उन्होंने कभी बुलेट (गोली) की आवाज ना सुनी हो लेकिन मैंने सुनी है। वो देखने के लिए गए लेकिन कोई मिला नहीं। हम यहां पांच लोग थे। जो लोग मेरे साथ थे सबको यही लगता है कि यह गोली की आवाज थी। यह पटाखों की आवाज नहीं थी और इसलिए हमने पुलिस को बुलाया।'

4 of 6
kangana ranaut - फोटो : instagram
अब हम आपको इस खबर की सच्चाई से रूबरू करवाते हैं। दरअसल मनाली में कंगना रनौत के घर के आसपास बागवानों ने अपनी पकी हुई सेब की फसल को चमगादड़ों समेत अन्य जानवरों से बचाने के लिए शुक्रवार देर रात पटाखे चलाए। कंगना ने पटाखों की आवाज सुनकर मनाली पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस तुरंत कंगना के घर पहुंची और मामले की गहनता से छानबीन की गई।
विज्ञापन

5 of 6
kangana ranaut - फोटो : social media
कंगना के घर के सीसीटीवी के अलावा आसपास के घरों-होटलों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। लेकिन पुलिस की जांच में इन फुटेज में कोई भी घटना दर्ज हुई नहीं पाई गई। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कंगना के घर ऊंची आवाज सुने जाने की कॉल आई। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस को सब सामान्य लगा। उन्होंने फुटेज चेक करने पर कुछ भी नहीं मिलने की बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कंगना के घर के बाहर पुलिस की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुशांत सिंह रापूत की मौत पर कंगना रनौत की प्रतिक्रिया - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि इस घटना की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसको दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस से जोड़ा जाने लगा। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे दावे किए कि कंगना रनौत को डराने के लिए ऐसा किया जा रहा है। हालांकि ये सभी दावे खोखले साबित हुए।

पढ़ें: जब अमर सिंह के इस तंज का अमिताभ बच्चन ने दिया था प्यार से जवाब, कहा था- 'वो दोस्त हैं, वो जो चाहें..'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें