फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun Family: अल्लू अर्जुन के भाई से लेकर फूफा तक, एक्टर के परिवार में मौजूद हैं दस अभिनेता, यहां देखें पूरी लिस्ट

Mon, 31 Jan 2022 09:08 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
अल्लू अर्जुन का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही उनकी फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं, फिल्म के गाने भी फैंस के बीच छा गए। इस फिल्म के बाद अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग और ज्यादा बढ़ गई है। हर कोई अब उनके बारे में जानना चाहता है। आज हम आपको अल्लू अर्जुन के बारे में नहीं बल्कि उनके परिवार के उन 10 लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए हैं और इन्होंने खूब शोहरत हासिल की है।
 
अल्लू अर्जुन के दादा अल्लू रामलिंगय्या
अल्लू अर्जुन के दादा अल्लू रामलिंगय्या फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता थे। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ कॉमिक टाइमिंग पर भी फैंस फिदा थे। उन्होंने एक हजार से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अल्लू रामलिंगय्या के पांच बच्चों में अल्लू अरविंद और सुरेखा सबसे ज्यादा मशहूर हुए थे।
विज्ञापन

2 of 9
अल्लू अर्जुन के पिता - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद
अल्लू अरविंद अभिनेता अल्लू अर्जुन के पिता हैं। वह भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है। अरविंद एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में प्रोड्यूस की हैं।
विज्ञापन

3 of 9
अल्लू अर्जुन, शिरीष - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष
अल्लू अर्जुन की तरह उनके भाई अल्लू शिरीष भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता हैं। उन्होंने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘गौरवम’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया।

4 of 9
Allu Arjun
अल्लू अर्जुन के फूफा चिरंजीवी
अल्लू अर्जुन के फूफा चिरंजीवी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरहिट अभिनेता हैं। चिरंजीवी की शादी अल्लू अर्जुन की बुआ सुरेखा से शादी हुई है। चिरंजीवी की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।
विज्ञापन

5 of 9
Ram Charan - फोटो : facebook/Ram Charan
अल्लू अर्जुन के फूफा का बेटा राम चरण
अल्लू अर्जुन के फूफा चिरंजीवी के बेटे राम चरण भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। राम चरण ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन

6 of 9
पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन के फूफा का भाई पवन कल्याण
पवन कल्याण साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के भाई हैं और वह खुद भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पॉपुलर अभिनेता हैं। उन्होंने फिल्म ‘अक्कादा अम्मयी इक्कादा अब्बाय’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। ये फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

7 of 9
वरुण तेज और राम चरण - फोटो : instagram/varunkonidela7
अल्लू अर्जुन के फूफा के भाई का बेटा वरुण तेज
अल्लू अर्जुन के फूफा चिरंजीवी के दो भाई हैं। एक पवन कल्याण हैं, जो अभिनेता हैं। वहीं, दूसरे नागेंद्र बाबू हैं, जो एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। नागेंद्र बाबू के बेटे वरुण तेज भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।

8 of 9
निहारिका कोनिडेला - फोटो : इंस्टाग्राम
फूफा के भाई की बेटी निहारिका कोनिडेला
निहारिका कोनिडेला नागेंद्र बाबू की बेटी और वरुण तेजा की बहन हैं। वह भी एक्टिंग में सक्रिय हैं। वह फिल्मों के अलावा टीवी में भी काम करती हैं। निहारिका ने एक्टिंग की दुनिया में साल 2016 में कदम रखा था।
विज्ञापन

9 of 9
अल्लू अर्जुन, धरम तेज - फोटो : सोशल मीडिया
फूफा की बहन का बेटा साई धरम तेज
अल्लू अर्जुन के फूफा चिरंजीवी की बहन का नाम विजय दुर्गा हैं, जिनके बेटे साई धरम तेजा भी अभिनेता हैं। साई के भाई वैष्णव तेज भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें