आज के समय में, दक्षिण सिनेमा की फिल्मों को दर्शकों से बहुत ही प्यार और सरहाना मिल रही है। साउथ सिनेमा अपने एक्शन, रोमांस और दिलचस्प कहानी के लिए बहुत मशहूर हैं। साउथ सिनेमा के सितारों की फिल्मों को लोग इतना अधिक पसंद कर रहे हैं कि बॉलीवुड निर्माताओं ने भी कई साउथ इंडियन फिल्म्स के राइट्स खरीद कर उनका हिंदी रीमेक बनाया। हालांकि इनमें से कुछ फिल्में सफल हुईं, लेकिन कुछ साउथ में तो चली लेकिन हिंदी में वो दर्शकों का दिल जीतने में असफल रहीं। साउथ सिनेमा के सितारों की फिल्में जितनी मशहूर हैं, उतने ही मशहूर वह अपने विनम्र स्वभाव के लिए भी हैं। लेकिन जितने अच्छे ये सुपरस्टार्स हैं उतनी ही खूबसूरत उनका हाथ थामने वाली उनकी हमसफर भी हैं।
बहुत खूबसूरत दिखती हैं इन सितारों की पत्नियां
साउथ सुपरस्टार्स की तरह ही उनकी पत्नियां भी किसी से कम नहीं हैं। खूबसूरती की बात की जाए या फिर उनके व्यवहार की, वो हर मामले में बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको साउथ सिनेमा के सुपरस्टार्स की पत्नियों की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें देखने के बाद आप भी उनकी खूबसूरती की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।