फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: लवलीना ने भारत को दिलाया कांस्य पदक, अनिल कपूर आलिया भट्ट सहित इन फिल्मी सितारों ने दी बधाई

Wed, 04 Aug 2021 10:44 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारों ने लवलीना को दी बधाई - फोटो : सोशल मीडिया
टोक्यो ओलंपिक में भारत की बेटी लवलीना बोरगोहेन ने कांस्य पदक जीता है। 22 वर्षीय महिला मुक्केबाज को सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पहली बार ओलंपिक खेल रही लवलीना ने पूरा जोर लगाया लेकिन बुसेनाज के खिलाफ ज्यादा कुछ नहीं कर पाईं। भारतीय मुक्केबाज को 0-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों की बाढ़ आ गई है। इसी क्रम में बॉलीवुड के सितारे भी लगातार खिलाड़ी को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इनमें अभिषेक बच्चन, वरुण धवन, आलिया भट्ट और यामी गौतम जैसे कलाकार भी शामिल है। 

बता दें कि लवलीना भले ही फाइनल में पहुंचने से चूक गईं, बावजूद इसके वह इतिहास रचने में सफल रहीं। वह अब ओलंपिक इतिहास में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला मुक्केबाज बन गई हैं। यही नहीं वह 125 साल के ओलंपिक इतिहास में असम की पहली एथलीट हैं जिन्होंने पदक जीता है। 
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Twitter
अभिषेक बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लवलीना की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'बधाई लवलीना, आपने कांस्य पदक जीता है।आपके पहले ओलंपिक में आपने तीसरा स्थान हासिल किया। हमें आप पर गर्व है।'
 
विज्ञापन

3 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
वहीं, अनिल कपूर ने लवलीना के कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा -लवलीना आपको कांस्य पदक जीतने पर बधाई हो।' इसके अलावा रणदीप हुड्डा ने ट्वीट में लिखा, 'सुपर उपलब्धि लवलीना, कांस्य लाने के लिए पूरे देश को आप पर गर्व है।'   

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
दीया मिर्जा लिखती हैं, 'बधाई हो लवलीना बोर्गोई, भारत को आप पर गर्व है।', आलिया भट्ट ने भी लवलीना की तस्वीरें साझा की। उन्होंने लिखा, 'यह अच्छी जीत है। कांस्य पदक जीती हैं। इसके लिए आपको बधाई।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महेश बाबू - फोटो : Instagram
सोनाली बेंद्रे ने लिखा, 'भारतीय ध्वज टोक्यो ओलंपिक में फिर से ऊंचा हुआ, लवलीना अपने साहस और दृढ़ संकल्प और अपने कठिन लड़े पदक पर बधाई के लिए धन्यवाद!' महेश लिखते हैं,' और भारत के लिए एक कांस्य फिर से है! आपकी अविश्वसनीय जीत पर बधाई, लवलीना ! बहुत बढ़िया! बधाई!'
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें