फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: समंदर किनारे दोस्त संग हॉट लुक में दिखीं आलिया भट्ट, फैंस बोले- आती-जाती लहरों पर इठलाती हुई लड़की

Sun, 19 Sep 2021 09:43 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट-आकांक्षा रंजन - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली आलिया भट्ट अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी खुशी को शेयर करना नहीं भूलतीं। खासतौर पर जब बात उनकी बेस्ट फ्रेंड की हो तो वह खुलकर अपनी दोस्ती का इजहार करती हैं। आलिया ने हाल में ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को शेयर किया है। जिसमें वह अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ हॉलीडे एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इस फोटो में आलिया और उनकी दोस्त बेहद हॉट दिख रही हैं। तस्वीर में आलिया पिंक बिकिनी और व्हाइट ट्रांसपेरेंट शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। वहीं उनकी दोस्त आकांक्षा पर्पल बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। समंदर किनारे रेत पर बैठीं दोनों दोस्तों की फोटो को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इस बीच आलिया ने अपनी दोस्त को बर्थडे विश किया है। उन्होंने मालदीव वेकेशन से अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर अब वायरल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट-आकांक्षा रंजन - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं उनकी बेस्ट फ्रेंड
आलिया इस फोटो में अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ हैं। उनकी दोस्त का नाम आकांक्षा रंजन है। दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है, चाहे कोई पार्टी हो या इवेंट आलिया आकांक्षा को अपने साथ लेकर ही जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट-आकांक्षा रंजन - फोटो : सोशल मीडिया
आकांक्षा के लिए लिखा खास मैसेज
इस फोटो के साथ आलिया ने एक कैप्शन लगाया है। जिसमें वह लिखती हैं हैप्पी बर्थडे मेरी दुनिया'।

4 of 5
आलिया भट्ट-आकांक्षा रंजन - फोटो : सोशल मीडिया
मिल रहा है फैंस का प्यार
इस तस्वीर को उनके चाहने वाले बेहद पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर पर अब तक 15 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
आने वाली फिल्में
आलिया इन दिनों रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र, डार्लिंग्स, RRR, जी ले जरा में भी नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें