बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस शुरू हो गई है। इस बहस में करण जौहर, सलमान खान, महेश भट्ट के साथ ही और भी कई लोगों पर निशाना साधा जा रहा है। हालांकि इन सभी में अब तक इस मामले पर किसी ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं अपने पिता के ऊपर निशाना साधे जाने से लगता है अभिनेत्री आलिया भट्ट नाराज हो गईं हैं। तभी तो आलिया ने इशारों ही इशारों में काफी कुछ कह दिया है।
पिता महेश भट्ट पर लग रहे आरोपों के बीच आलिया भट्ट ने साधा कंगना पर निशाना, कहा- 'सच तो सच होता है'