फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali: सैफ-करीना की दिवाली पार्टी में तमाम हस्तियों ने की शिरकत, आलिया-रणबीर ने यूं खींचा सबका ध्यान

Sun, 12 Nov 2023 11:16 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नवाबी कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान की दिवाली पार्टी में दोनों के मेहमान और घरवाले सज-धजकर पहुंचे। दिवाली पार्टी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सारा अली खान, अर्जुन कपूर, नीतू कपूर, अमृता अरोड़ा और अन्य सितारे शामिल हुए।
विज्ञापन
1 of 7
करीना-सैफ की दिवाली पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
आज 12 नवंबर को पूरे देश में दिवाली की धूम मची हुई है। बॉलीवुड सितारे भी दिवाली का जश्न मना रहे हैं। ऐसे में बीती रात अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर दिवाली पार्टी हुई, जिसमें तमाम हस्तियों ने शिरकत की। नवाबी कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान की दिवाली पार्टी में दोनों के मेहमान और घरवाले सज-धजकर पहुंचे। दिवाली पार्टी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सारा अली खान, अर्जुन कपूर, नीतू कपूर, अमृता अरोड़ा और अन्य सितारे शामिल हुए। पार्टी में आलिया और रणबीर के आते ही सबका ध्यान उनकी तरफ चला गया। इस दौरान कपल बेहद खूबसूरत लग रहा था।
विज्ञापन

2 of 7
करीना-सैफ - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने 11 नवंबर को अपने घर पर एक भव्य दिवाली पार्टी की मेजबानी की। इस दौरान करीना और सैफ का अंदाज शाही अंदाज से कम नहीं था। करीना लाल रंग की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं, वहीं ब्लैक आउटफिट में सैफ अली खान का शाही लुक देखने को मिला
विज्ञापन

3 of 7
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ-करीना की दिवाली पार्टी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पार्टी में उनके आते ही सभी की निगाहें उनपर टिक गईं। आलिया इस दौरान लाल रंग के लहंगा चोली में बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं, रणबीर ब्लैक और व्हाइट कलर के कपड़ों में बेहद स्टाइलिश दिखे। दोनों पार्टी की शान बनकर पहुंचे।  

4 of 7
रणधीर कपूर, बबीता कपूर, करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर के माता-पिता रणधीर कपूर डंडे के सहारे और मां बबीता भी पार्टी में पहुंचीं। करिश्मा कपूर भी इस दौरान बेहद खूबसूरत दिखीं। 
विज्ञापन

5 of 7
शर्मिला टैगोर, नीतू कपूर, सबा पटौदी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री और सैफ की मां शर्मिला टैगोर, बहन सबा पटौदी भी पार्टी में पहुंचीं। इसके अलावा करीना की चाची नीतू कपूर भी पार्टी में पिंक आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
विज्ञापन

6 of 7
मनीष मल्होत्रा, अर्जुन कपूर और अमृता अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मनीष मल्होत्रा, अर्जुन कपूर और अमृता अरोड़ा ने भी करीना-सैफ की दिवाली पार्टी में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सारा अली खान, इब्राहिम, सोहा अली खान और कुणाल खेमू - फोटो : सोशल मीडिया
करीना-सैफ की दिवाली पार्टी में सारा अली खान और इब्राहिम अली खान एक साथ पहुंचे। इस दौरान सारा का नवाबी अंदाज देखने को मिला। सैफ की बहन सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू भी पार्टी में शरीक हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें