फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: मेट गाला 2024 में छाया आलिया भट्ट का देसी लुक, सब्यसाची की साड़ी में रेड कार्पेट पर लगाए चार चांद

Tue, 07 May 2024 09:14 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मेट गाला 2024 में आलिया भट्ट के देसी लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है। लोगों की आलिया के लुक से नजर नहीं हट रही है। आलिया साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने हल्के हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है। 
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट (मेट गाला 2024) - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने मेट गाला 2024 में अपनी वापसी की है। मेट गाला से आलिया का पहला लुक सामने आया है। आलिया मेट गाला रेड कार्पेट पर सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई शानदार साड़ी पहनकर पहुंचीं। अभिनेत्री का ये लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस दौरान अभिनेत्री किसी शो-स्टॉपर से कम नहीं लग रही थीं। उनके लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट (मेट गाला 2024) - फोटो : ट्विटर
मेट गाला 2024 में आलिया भट्ट के देसी लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है। लोगों की आलिया के लुक से नजर नहीं हट रही है। आलिया साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने हल्के हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है। उन्होंने साड़ी का लंबा पल्लू रखा है, जो उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रहा है। साड़ी में आलिया का ये अंदाज सभी को बहुत पसंद आ रहा है। 

50 करोड़ी होने से एक कदम दूर 'मैदान', जानें बीएमसीएम की कमाई
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट (मेट गाला 2024) - फोटो : इंस्टाग्राम
विदेश में भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए आलिया ने देसी लुक अपनाया, जिसके चलते अभिनेत्री ने एक बार फिर फैंस को अपना दीवाना बना लिया है। वहीं कई फैंस उनके इस लुक के तुलना पिछले साल पहने पर्ल गाउन से करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मेट गाला से अभिनेत्री का लुक सामने आने से पहले उन्होंने अपने लुक की एक झलक साझा करते हुए फैंस को उत्साह बढ़ा दिया था।
 

4 of 5
आलिया भट्ट (मेट गाला 2024) - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिय भट्ट रेड कार्पेट पर कई पोज देती हुई नजर आईं। उन्होंने बालों का सुंदर बन बनाया। इसके साथ ही मांग टीका और ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का ये लुक खूब छाया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट (मेट गाला 2024) - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया ने इस दौरान बातचीत में कहा, 'मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। मैं  बहुत उत्साहित हूं। महीनों की तैयारी, ढेर सारी बातचीत और सब कुछ इसी एक पल में तैयार हो जाता है। यह सब बहुत खास है। यह मेट में मेरा दूसरा मौका है, लेकिन साड़ी पहनने का यह मेरा पहला मौका है।'  

Met Gala 2024: क्रिस हेम्सवर्थ पत्नी एल्सा पटाकी संग पहुंचे मेट गाला, दोनों में दिखी लाजवाब केमिस्ट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें