फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharmaji Namkeen: कपूर परिवार के लिए रखी गई 'शर्माजी नमकीन' की स्पेशल स्क्रीनिंग, आलिया भट्ट ने भी इस अंदाज में दर्ज कराई मौजूदगी

Thu, 10 Mar 2022 08:48 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
शर्माजी नमकीन की स्क्रीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की फिल्म 'शर्माजी नमकीन' काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए रिलीज डेट की घोषणा के साथ कपूर परिवार के लिए फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी थी। इस स्क्रीनिंग में नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रणधीर कपूर, रिद्धिमा कपूर समेत अन्य करीबी परिजन पहुंचे। कपूर परिवार के साथ इस मौके पर आलिया भट्ट भी नजर आईं। दरअसल शर्माजी नमकीन ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म है। इसमें ऋषि कपूर के साथ परेश रावल समान भूमिका में दिखाई देंगे।
विज्ञापन

2 of 4
शर्माजी नमकीन - फोटो : Instagram @faroutakhtar
कपूर परिवार के लिए रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग में लगभग पूरा परिवार नजर आया। इस मौके पर नीतू कपूर ने काले रंग का कुर्ते को पैंट के साथ पेयर किया था वहीं रणबीर लाइट कलर की जींस और फंकी से शर्ट में नजर आए। आलिया भट्ट जिनपर सबकी निगाहें थीं उन्होंने सफेद रंग की पैंट और ऑफ शोल्डर टॉप पहना था। 
विज्ञापन

3 of 4
शर्माजी नमकीन - फोटो : Instagram
इस फिल्म को हितेश भाटिया ने निर्देशित किया है। शर्माजी नमकीन में जूही चावला, सुहैल नायर, तारुक रैना, सतीश कौशिक और ईशा तलवार भी शामिल हैं। इनके किरदार भी फिल्म में काफी दिलचस्प हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का ग्लोबल प्रीमियर 31 मार्च को होने  की घोषणा की है।
विज्ञापन

4 of 4
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद आलिया भट्ट कपूर परिवार के हर खास मौके पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराती रहती हैं। रणबीर और आलिया की गिनती बॉलीवुड के क्यूट कपल में की जाती है। दोनों की शादी को लेकर भी फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बीच में यह भी चर्चा हुई थी कि रणबीर और आलिया इसी साल अप्रैल में शादी कर सकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें