फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ की हर दूसरी फिल्म में दिखता है ये एक्टर, चंद घंटों में ही कमा लेता है इतने पैसे

Tue, 30 May 2017 10:36 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 9
अली
साउथ में वैसे तो एक से बढ़कर एक कॉमेडियन हैं, लेकिन एक कॉमेडियन ऐसा भी है जो वहां के लीड स्टार्स को भी मात देता है। हर दूसरी फिल्म में इस कॉमेडियन की झलक आपको देखने को मिल जाएगी..लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि ये कॉमेडियन ब्रह्मानंदम हैं, तो आप गलत हैं।
विज्ञापन

2 of 9
पवन कल्याण के साथ अली
दरअसल यहां बात हो रही है साउथ के ही एक और पॉपुलर कॉमेडियन अली की, जिन्होंने अपनी बेजोड़ एक्टिंग और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अली ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी और अभी तक वो तमिल, तेलुगु और हिंदी में 1000 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 9
अली
आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अली की तूती बोलती है। हर निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेने का ख्वाब जरूर देखता है।

4 of 9
अली
पुरी जगन्नाथ और पवन कल्याण जैसे सुपरस्टारों की फिल्मों में अली आपको जरूर देखने को मिल जाएंगे। उनकी लगभग हर फिल्म का जरूरी हिस्सा रहते हैं अली। आज अली एक दिन के ही 3 से 4 लाख बतौर फीस वसूल लेते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
अली
इस हिसाब से अगर अली महीने में 15 दिन भी किसी फिल्म की शूटिंग करते हैं तो वो आराम से 60 लाख तक की कमाई कर लेते हैं। एक्टिंग के अलावा अली एक टीवी होस्ट और प्रेजेंटर भी हैं। उसके लिए भी वो काफी मोटी रकमा वसूलते होंगे।
विज्ञापन

6 of 9
पवन कल्याण के साथ अली
आज अली जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचना आसान नहीं रहा। अली के पिता एक टेलर थे जबकि मां घर संभालतीं थीं। ऐसे में घर का गुजारा करना मुश्किल था।
विज्ञापन

7 of 9
अली
जाहिर है अली फिल्मी दुनिया में आने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे, लेकिन उनकी किस्मत में शायद शोबिज इंडस्ट्री का हिस्सा बनना लिखा था।

8 of 9
अली
अली ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'सीताकोका चिलूका' से की थी। इस फिल्म में उनके रोल को काफी सराहा गया। इसके लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड एक्टर का नंदी अवॉर्ड मिला जो साउथ का काफी प्रतिष्ठित अवॉर्ड है।
विज्ञापन

9 of 9
अली
अली को 2013 में डॉक्ट्रेट की उपाधि से भी नवाजा गया। आज भी अली खूब डिमांड में हैं। इस साल उनकी 3 से चार फिल्में आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें