फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विंकल खन्ना की तीसरी किताब की लाचिंग पर अक्षय का भावुक पोस्ट, जानिए किसने, क्या कहा?

Sun, 16 Sep 2018 04:35 PM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ट्विंकल खन्नी
अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड फिल्मों में काम करने की बजाय अब फुलटाइम राइटर बन चुकी हैं। बीते शुक्रवार को मिसेज अक्षय कुमार की तीसरी किताब 'पायजामाज आर फॉरगिविंग' लांच हुई। पति अक्षय कुमार ने किताब की लांचिंग के बाद इंस्टाग्राम पर काफी इमोश्नल पोस्ट डाली और लोगों को किताब को पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया। लॉचिंग पर सोनम, रणवीर और करण जौहर भी मौजूद थे। आगे की स्लाइड में जानिए, किसने क्या कहा?
विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar and twinkle khanna
'पायजामाज आर फॉरगिविंग' में ट्विंकल ने एक तलाकशुदा महिला की कहानी लिखी है जिसकी मुलाकात एक दिन अचानक केरल के स्पा में अपने पूर्व पति और उसकी गर्लफ्रेंड से होती है। इससे पहले ट्विंकल की 'मिसेज फनीबोन्स' और 'द लीजंड ऑफ लक्ष्मीप्रसाद' लांच हो चुकी है, जिन्हें आमिर खान और रणबीर कपूर ने लांच किया था। लाचिंग मौके पर ट्विंकल के अलावा सोनम कपूर बेहद उत्साहित दिखीं। इस दौरान पति अक्षय कुमार ने  कहां की इसकी कहानी एक सच्ची घटना पर अधारित है उम्मीद है की लोगों को पसंद आएगी। इस किताब के जरिए बताया गया है जैसे प्रकृति लोगों को माफ कर देती है ठीक वैसे ही पत्नी ने भी अपने पति को गलती करने के बाद भी माफी दे देती है ।
विज्ञापन

3 of 5
twinkle khanna
उल्लेखनीय है कि सोनम ने ट्विंकल की निर्माता के रूप में पहली फिल्म 'पैडमैन' में अहम रोल निभाया था। सोनम लांचिंग इंवेंट में अपने पति आनंद आहूजा के साथ पहुंचीं थीं। लाचिंग के बाद उन्होंने कहा कि रेडी रहो नई किताब के लिए। वहीं, करण जौहर ने कहा कि, 'मैं बहुत खुश हूं मेरी बचपन की दोस्त ने अपनी तीसरी किताब लिखी है। रणवीर सिंह भी हमेशा की तरह अपने नये अंदाज में बुक के साथ फोटो खिंचाते नजर आए।

4 of 5
Twinkle Khanna
लाचिंग मौके पर ट्विंकल ने कहा है कि उन सारी फिल्मों को बैन कर देना चाहिए जिसमें उन्होंने एक्टिंग की है, क्योंकि वो अपने एक्टिंग करियर को लेकर शर्मिंदा हैं।

जब एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि क्या उनकी फिल्मों का रीमेक बनना चाहिए । जिसके जवाब में वो कहती है कि वह नहीं चाहती हैं कि उनकी फिल्मों का रीमेक बने क्योंकि वो अपने फिल्मी करियर से खुश नहीं हैं। ट्विंकल ने ये भी माना कि मुझे भूलने की बीमारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
twinkle khanna
बता दें कि यह कि बुक लांचिग के मौके पर उनके साथ उनके पति अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, सोनम कपूर और करण जौहर सहित बॉलीवुड के सितारे मौजूद रहे। साल 1995 में फिल्म बरसात से बॉलीवुड में धमाकेदार एक्टिंग करने वाली ट्विंकल ने मेला, बादल, जुल्मी जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि फिल्में बॉक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं। उन्होंने अक्षय कुमार से शादी कर एक्टिंग करियर को बॉय-बॉय कह दिया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें