फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार संग शादी से पहले ट्विंकल ने निकलवाई थी अभिनेता की मेडिकल हिस्ट्री, डिंपल कपाड़िया ने रखी थी ऐसी शर्त

Sun, 17 Jan 2021 06:01 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : फाइल
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का नाम बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार होता है। अक्षय और ट्विंकल की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों 17 जनवरी 2001 को शादी के बंधन में बंधे थे। आज इन दोनों की शादी को पूरे 20 साल हो गए हैं। इन 20 सालों में इन दोनों के बीच का प्यार कभी भी कम होता नजर नहीं आता। दोनों ही फैंस के लिए कपल गोल्स सेट करते हैं। अक्षय और ट्विंकल की शादी की सालगिरह पर आपको बताते हैं इनकी लव स्टोरी के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : instagram/akshaykumar
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की पहली मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अक्षय तो ट्विंकल को देखते ही फिदा हो गए थे। फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदिकयां बढ़ीं। एक इंटरव्यू में ट्विंकल खन्ना ने खुलासा किया था कि उन दिनों उनका ब्रेकअप हो गया था और वह उस रिलेशनशिप को भुलाना चाहती थीं। उन्होंने फैसला किया कि वह कुछ दिन एंजॉय करेंगी और फिर उन्होंने अक्षय कुमार को डेट करना शुरू किया।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल और अक्षय को एक दूसरे संग प्यार का एहसास हो चुका था। जिसके बाद ट्विंकल ने अपनी मां डिंपल कपाड़िया से बात की। लेकिन इस शादी के लिए डिंपल कपाड़िया राजी नहीं थी। डिंपल को एक पत्रकार दोस्त ने बताया था कि अक्षय समलैंगिक हैं। फिर क्या था डिंपल इस शादी के लिए तैयार नहीं हुईं। उन्होंने अक्षय के सामने शर्त रखी कि दोनों को एक साल तक साथ रहना पड़ेगा। इसके बाद ट्विंकल और अक्षय एक साल तक साथ रहे और फिर 2001 में दोनों शादी के बंधन में बंधे।

4 of 5
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : instagram/akshaykumar
इन दोनों की शादी से जुड़ा एक किस्सा और बेहद मशहूर है। दरअसल शादी से पहले जहां लड़का और लड़की का कुंडली मिलान होता है। लेकिन यहां मामला उलट थी। शादी से पहले ट्विंकल ने अक्षय की मेडिकल हिस्ट्री निकलवाई थी। ट्विंकल ने अक्षय की मेडिकल हिस्ट्री जानने के बाद ही उनके साथ शादी करने का फैसला किया था। अक्षय कुमार को तो बाद में इस बात की जानकारी मिली थी कि ट्विंकल खन्ना ने उनके रिलेटिव्स से भी उनकी मेडिकल हिस्ट्री एकत्रित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
इतना ही नहीं ट्विंकल ने खुद अक्षय कुमार से भी उनकी हेल्थ को लेकर कई सारे सवाल किए थे। अक्षय कुमार पहले तो ट्विंकल की इन सब बातों से हैरान थे। लेकिन, बाद में उन्हें एहसास हुआ कि ट्विंकल सही थीं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना शादी के 20 साल बाद भी खुशी- खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं। दोनों के दो बच्चे बेटा आरव और बेटी नितारा भी हैं।

पढ़ें: Sonu Sood: अभिनेता से दर्जी बने सोनू सूद, कपड़े सिलते हुए वायरल हुआ वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें