फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन: अपनी फिल्मों में खुद ही स्टंट करना पसंद करते हैं ये सितारे, अभिनेत्रियां भी नहीं हैं किसी से कम

Thu, 12 Aug 2021 05:18 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, कटरीना कैफ - फोटो : Instagram Post
बॉलीवुड की एक्शन फिल्में देखना लोगों को बहुत पसंद हैं। एक्शन फिल्मों का लोगों के अंदर काफी क्रेज देखने को मिलता है। बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों के साथ-साथ रोमांस और असल जिंदगी पर आधारित फिल्में भी काफी बनाई जाती हैं। लेकिन एक्शन फिल्मों को लेकर लोगों में अलग दीवानगी है। कई फिल्मों में तो इतने धमाकेदार स्टंट्स होते हैं जिसे देखने के बाद प्रशंसक भी दंग रह जाते हैं। ये बात साफ है कि बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जिनके लिए एक्शन सींस और स्टंट करने के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जाता हैं।

एक्शन करना पसंद करते हैं ये सितारे
बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार भी हैं जो अपने एक्शन और स्टंट्स करना खुद ही पसंद करते हैं। अक्सर पूरी सुरक्षा और प्रैक्टिस के साथ एक्शन सीन फिल्माए जाते हैं। लेकिन अपने दर्शकों से अधिक कनेक्ट होने के लिए कई कलाकार ऐसे हैं जो अपनी फिल्मों में खुद ही एक्शन करते हैं। कभी-कभी इस वजह से कई सितारे घायल भी हो जाते हैं। सिर्फ अभिनेता ही नहीं कई अभिनेत्रियां भी हैं जिन्होंने फिल्मों में अपने स्टंट्स खुद किए। चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।
विज्ञापन

2 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
अक्षय कुमार

जब भी बात एक्शन या किसी स्टंट की हो तो हर किसी के जहन में सबसे पहला नाम अक्षय कुमार का आता है। बॉलीवुड में अक्षय कुमार को खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय कुमार ने पर्दे पर कई सुपरहिट एक्शन फिल्में दी हैं। उन्हें एक्शन करते देख प्रशंसक उनपर से अपनी आंखें नहीं हटा पाते। अक्षय कुमार मार्शल आर्ट एक्सपर्ट हैं, इसके साथ ही वो बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेता हैं। अक्षय अपनी अधिकतर फिल्मों में खुद एक्शन करते हैं।
विज्ञापन

3 of 11
शाहरुख खान - फोटो : Instagram
शाहरुख खान

वैसे तो शाहरुख खान को रोमांस का किंग माना जाता है, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी जरूर होगी कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी अपने एक्शन सींस को खुद फिल्माना पसंद करते हैं। उन्होने दिलवाले और  हैप्पी न्यू ईयर में स्टंट सीन खुद ही किए थे। सिर्फ इतना ही नहीं रईस में एक सीन फिल्माने के लिए शाहरुख खान ने हार्नेस का भी इस्तेमाल नहीं किया था और बिना उसके उन्होने सीन पूरा किया।

4 of 11
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram/aslisona
सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने भले ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक सीधी-साधी लड़की के तौर पर सलमान खान के साथ फिल्म दबंग में की हो। लेकिन उन्होंने अपने करियर में अब तक हर तरह का रोल किया है। सोनाक्षी अपनी असल जिंदगी में काफी दबंग हैं। उन्होने अपनी फिल्म फोर्स 2 और अकीरा में खुद ही स्टंट किए हैं। सोनाक्षी की हमेशा यही कोशिश रहती हैं कि वो अपने प्रशंसकों को कुछ ओरिजनल दें, यही कारण है कि वो अपने स्टंट्स खुद करती हैं।
विज्ञापन

5 of 11
टाइगर श्रॉफ - फोटो : social media
टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ वो अभिनेता हैं जिन्होने अपनी मार्शल आर्ट की कला द्वारा बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के दिल में एक खास जगह बनाई। टाइगर बॉलीवुड के युवा अभिनेताओं में शुमार हैं, जिन्हें उनकी एक्शन फिल्म के लिए जाना जाता है। अपनी अधिकतर फिल्मों में टाइगर खुद ही स्टंट करते हैं। हीरोपंती से लेकर फ्लाइंग जट और बागी तक अपनी कई फिल्मों में टाइगर ने खुद एक्शन किए हैं।
विज्ञापन

6 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा वो सितारा हैं जिन्हें हमेशा रिस्क लेने के लिए जाना जाता है। वो किसी भी नई चीज को आजमाने से पहले बिलकुल नहीं घबराती हैं। शायद यही कारण हैं कि आज वो भारत के साथ-साथ अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने एक्शन और स्टंट करने के लिए बॉडी डबल यूज करना पसंद नहीं करतीं। उन्होंने मैरी कॉम और क्वांटिकों में अपने सारे एक्शन सीन खुद ही शूट किए थे।
विज्ञापन

7 of 11
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने भी अपनी कई फिल्मों में खुद स्टंट्स किए हैं। चांदनी चौक टू चाइना, बाजीराव मस्तानी, और ट्रिपल एक्स जैसी कई फिल्मों में दीपिका पादुकोण ने अपने स्टंट्स खुद ही किए।

8 of 11
तापसी पन्नू - फोटो : instagram
तापसी पन्नू

साउथ अभिनेत्री रह चुकी तापसी पन्नू ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने पिंक जैसी फिल्मों में काम किया। तापसी ने अपनी फिल्म नाम शबाना के लिए खासतौर पर जूड़ो की ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने इस फिल्म में अपने सारे स्टंट्स खुद ही किए थे।

9 of 11
विद्युत जामवाल - फोटो : Instagram
विद्युत जामवाल

टाइगर और अक्षय की तरह ही विद्युत जामवाल भी बॉलीवुड में अपने एक्शन के लिए बहुत मशहूर हैं। मार्शल आर्ट में उन्हें महारथ हासिल है, इसके अलावा वो अपनी फिल्मों के स्टंट्स खुद ही करते हैं। अपनी फिल्म कमांडो और जंगल में उन्होने कई बेहतरीन स्टंट्स किए।

10 of 11
ऋतिक रोशन - फोटो : social media
ऋतिक रोशन

गुड लुक्स, अभिनय या फिर डांस हो ऋतिक रोशन हर चीज में आगे हैं। एक्शन फिल्में करने में ऋतिक रोशन का कोई तोड़ नहीं है। वह भी अपनी एक्शन फिल्मों में खुद ही स्टंट्स करते हैं। ऋतिक को अपनी फिल्मों के लिए बॉडी डबल का यूज करना बिलकुल पसंद नहीं है। यही कारण है कि वो बैंग-बैंग में खुद ही एक्शन करते हुए नजर आए थे।
विज्ञापन

11 of 11
कटरीना कैफ - फोटो : instagram
कटरीना कैफ

बॉलीवुड में कटरीना कैफ को सबसे फिट अभिनेत्री माना जाता है। लोग उनकी खूबसूरती के कायल हैं। उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की बल्कि वो अपनी हर फिल्म में खुद ही स्टंट्स करना पसंद करती हैं। कटरीना कैफ ने अपनी फिल्म धूम 3 और एक था टाइगर में सारे स्टंट्स खुद किए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें