बॉलीवुड के सितारे अपनी अदायगी के साथ साथ अपने लुक्स का भी खास ख्याल रखते हैं। वहीं सोशल मीडिया के आ जाने से ये सितारे हर वक्त अपनी फैंस की नजरों में बने रहते हैं। ये सितारे चाहें घर पर हो या फिर एयरपोर्ट पर उन पर हर वक्त कैमरों की नजर बनी रहती है। यही कारण है कि सितारे अपने लुक पर खासा ध्यान देते हैं क्योंकि अगर उनमें थोड़ी सी भी कमी दिखी तो ट्रोल होते भी देर नहीं लगती।
विग और हेयर ट्रांसप्लांट के जरिए खूबसूरत दिखते हैं ये सितारे
बॉलीवुड के इन सितारों को 50-60 की उम्र में भी जुल्फे लहराते देख फैंस यही सोचते हैं कि आखिर कैसे इस उम्र में भी इनके बाल इतने खूबसूरत घने हैं। तो आज हम आपको ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके घने बालों के आप दीवाने हैं, लेकिन असल में वह गंजे है और विग का इस्तेमाल करते हैं। कुछ एक्टर्स को देखकर ही पता चल जाता है कि उन्होंने विग का इस्तेमाल किया है जबकि कुछ को पहचानना मुश्किल होता है।