फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: MMS लीक होने के बाद खूब ट्रोल हो रहीं भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु, लोगों ने किए ऐसे ऐसे कमेंट्स

Sat, 14 Aug 2021 03:20 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
त्रिशाकर मधु - फोटो : Social media
मशहूर भोजपुरी कलाकार और डांसर त्रिशाकर मधु को इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में उनका एक प्राइवेट MMS वीडियो लीक हुआ है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि पॉपुलर भोजपुरी एक्ट्रेस होने के साथ साथ त्रिशाकर मधु एक शानदार डांसर भी हैं। त्रिशाकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहां वे अपनी जिंदगी से जुड़ी कई चीजों को फैंस के बीच शेयर करती हैं। वहीं इस प्राइवेट वीडियो के लीक होने से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो के लीक होने के बाद त्रिशाकर मधु ने कई लोगों को चेतावनी भी दी है, जो वीडियो को एक दूसरे से शेयर कर रहे हैं। हालांकि इस बात का पता नहीं लग पाया है कि इस वीडियो को किस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लीक किया है?
विज्ञापन

2 of 5
त्रिशाकर मधु - फोटो : Social media
इस घटना पर मधु ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा - "भगवान सब कुछ देख रहा है। मुझे अपमानित करने के लिए इस वीडियो को कुछ लोगों ने वायरल कर दिया। मुझे इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है कि बिहार के कुछ लोग इतनी गिरी हुई हरकत भी कर सकते हैं।"
विज्ञापन

3 of 5
त्रिशाकर मधु - फोटो : Social media
त्रिशाकर मधु का ये वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग उनको ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि त्रिशाकर ने इस वीडियो को खुद ही जानबुझकर शेयर किया ताकि उनको पब्लिसिटी मिल सके। 

4 of 5
त्रिशाकर मधु - फोटो : Social media
इसके बाद त्रिशाकर ने एक और पोस्ट को फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा - "आप सभी लोग कह रहे हैं कि मैंने इस वीडियो को बनाया। हां मैंने इस वीडियो को बनाया था। पर मुझे पता नहीं था कि कोई दूसरा व्यक्ति मुझे अपमानित करने के लिए मेरे इस वीडियो को लीक कर देगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
त्रिशाकर मधु - फोटो : Social media
इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट को शेयर करते हुए कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कोई भी शरीफ नहीं है। आपको बता दें कि 27 वर्षीय त्रिशाकर मधु पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू "हम है हिंदुस्तानी" नामक सीरियल से किया था। त्रिशाकर मधु भोजपुरी फिल्मों के कई बड़े एक्टर्स के साथ आइटम सॉन्ग में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें