फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार का वीडियो वायरल, फैंस से बोले- 'अलग- अलग भारतीय भाषाओं में गाली नहीं सुननी तो...'

Mon, 20 Jul 2020 02:15 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना वायरस को लेकर तमाम तरीकों से लोगों को जागरूक करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय ने कई पोस्ट साझा किए हैं जिनके जरिए उन्होंने सरकार की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया। अब अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो खास संदेश देते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में सबसे पहले अलग अलग लोग आते हैं और कैमरे की देखते हुए खरी खोटी सुनाते हैं। साथ ही वो कई भाषाओं में मूर्ख, गधा, बेवकूफ बोलते नजर आते हैं। इसके बाद अक्षय आते हैं और बताते हैं कि कोरोना काल के दौरान ऐसा क्या करें जिससे लोगों की गालियां ना सुननी पड़ें।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कहते हैं कि 'अगर आप नहीं चाहते हैं कि आप हर भारतीय भाषा में गाली खाएं या कोई आपको बुरी बात कहे तो चुपचाप मास्क का इस्तेमाल करें।' वीडियो के आखिर में अक्षय मास्क पहनते हुए नजर आते हैं।

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद सबसे पहले अक्षय कुमार ने ही एक विज्ञापन की शूटिंग की थी। अक्षय ने कोरोना को लेकर जागरूकता फैलाने वाला विज्ञापन शूट किया था। इस दौरान सेट से कई तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें अक्षय कुमार सहित क्रू मेंबर मास्क पहने नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों की बात करें तो अक्षय अगले महीने ब्रिटेन में अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग करेंगे। इसके बाद वो नवंबर में यशराज बैनर की फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग कर सकते हैं। 'पृथ्वीराज' की लगभग 40 दिन की शूटिंग बाकी है जिसको पहले जयपुर में अंजाम दिया जाने वाला था लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए अब यह फिल्म मुंबई के यश राज स्टूडियोज में ही पूरी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें