फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी उम्र में इन स्टारकिड्स को पैरैंट्स ने दिए आलीशान गिफ्ट, कीमत जानकर यकीन करना होगा मुश्किल

Mon, 20 Jul 2020 02:07 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्टारकिड्स को मिला करोड़ों का गिफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टारकिड्स आलीशान और लग्जरी लाइफ के आदी होते हैं। सितारे हर साल फिल्मों, ब्रांड्स का प्रचार और प्रोडक्ट लॉन्च से करोड़ों की कमाई करते हैं। ऐसे में वो अपने बच्चों के लिए भी महंगे से महंगा गिफ्ट खास मौकों पर देते रहते हैं। आज हम आपको ऐसे स्टारकिड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जब उनके माता पिता ने उन्हें बेशकीमती गिफ्ट दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या - फोटो : सोशल मीडिया
16 नवंबर 2011 को जन्मीं आराध्या बच्चन अपने परिवार में लाडली हैं। फोटोग्राफर्स के बीच भी आराध्या काफी पॉपुलर हैं और उनकी तस्वीरें लेने की होड़ रहती है। आराध्या के पहले जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या बच्चन ने उन्हें रेड कलर की बीएमडब्ल्यू मिनी कूपर एस दी थी। साथ ही वो दुबई छुट्टियां मनाने गए थे। जब आराध्या चार साल की हुईं तो अभिषेक ने उन्हें ऑडी ए8 गिफ्ट की।
विज्ञापन

3 of 6
तैमूर अली खान को मिला गिफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया
स्टारकिड्स में सबसे मशहूर तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। तैमूर के पहले जन्मदिन पर सैफ ने एक कार गिफ्ट की जिसकी कीमत 1.3 करोड़ रुपये बताई जाती है। रेड कलर की इस कार में तैमूर के लिए अलग से सीट लगाई गई है। तैमूर के पहले जन्मदिन पर करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट रुतुजा दिवेकर ने तैमूर को एक जंगल गिफ्ट किया। 1000 स्कवॉयर फीट में  फैले इस जंगल में 100 से ज्यादा पेड़ हैं। 

4 of 6
आर्यन और सुहाना के साथ शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और गौरी खान ने वैसे तो आर्यन और सुहाना को कई गिफ्ट दिए लेकिन एक की चर्चा मीडिया में सबसे ज्यादा रही। साल 2009 में शाहरुख खान ने आर्यन और सुहाना को ऑडी ए6 गिफ्ट की थी।
विज्ञापन

5 of 6
अबराम को मिला ये गिफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपको लग रहा है कि शाहरुख और गौरी ने केवल आर्यन और सुहाना को ही गिफ्ट दिया है तो आप गलत हैं। इस लिस्ट में अबराम सबसे खास रहे। गौरी और शाहरुख ने अबराम को ट्री हाउस गिफ्ट दिया। इसमें अबराम के लिए बालकनी, सीढ़ियां और फर्नीचर बने हैं। यह घर पूरी तरह से लकड़ी का बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रानी मुखर्जी, आदिरा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी अपनी बेटी आदिरा चोपड़ा को फोटोग्राफर्स से दूर ही रखते हैं। आदिरा के जन्मदिन पर उन्होंने उसे दो बंगले गिफ्ट में दिए जो मुंबई के जुहू में स्थित हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें