फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय की 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट तय और प्रियंका पति निक के साथ करेंगी ऑस्कर नामांकन की घोषणा, पांच खबरें

Fri, 12 Mar 2021 12:34 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सूर्यवंशी पोस्टर - फोटो : social media
अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट इन दिनों फिल्म उद्योग में लॉटरी के नंबर जैसी हो गई है। नए साल में लगातार इसकी रिलीज डेट को लेकर चर्चाएं चलती रही हैं। अब, फिल्म के निर्माताओं और इसके निवेशकों की बुधवार शाम हुई बैठक में इसे हर हाल में 30 अप्रैल को रिलीज कर देने का फैसला हुआ है। इस बीच हॉलीवुड फिल्म ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ और कुणाल कपूर, एली एवराम स्टारर ‘कोई जाने ना’ की रिलीज डेट भी बदल गई हैं।


Sooryavanshi: इस दिन सामने आएगा ‘सूर्यवंशी’ का नया पोस्टर, रोहित के बर्थडे पर घोषित होगी रिलीज डेट
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत , जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI
गीतकार जावेद अख्तर द्वारा अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दाखिल मानहानि की शिकायत के संबंध में एक मजिस्ट्रेट द्वारा जारी जमानती वारंट को कंगना ने यहां एक सत्र अदालत में चुनौती दी है। कंगना के वकील ने कहा कि बुधवार को दाखिल उनकी याचिका पर 15 मार्च को सुनवाई होनी है।


जावेद अख्तर मानहानि मामला: कंगना रणौत ने जमानती वारंट को दी चुनौती, 15 मार्च को होगी सुनवाई
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता और मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद ने महाशिवरात्रि पर एक ट्वीट किया जो लोगों को पसंद नहीं आया। इसके बाद से ट्वीटर पर  #WhoTheHellAreUSonuSood हैशटैग ट्रेंड हो रहा है। दरसअल सोनू सूद ने ट्वीट में लिखा है, शिव भगवान की फोटो फॉरवर्ड करके नहीं, किसी की मदद करके महाशिवरात्रि मनाएं।' हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स को सोनू की यह पोस्ट पसंद नहीं आई और उन्हें भला बुरा कहा जाने लगा।


सोनू सूद को भारी पड़ा महाशिवरात्रि का ट्वीट: भड़के यूजर्स ने ईद वाला पोस्ट साझा कर पूछा- तब कहां था ज्ञान?

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा कि कोविड-19 के लिए उनकी जांच रिपोर्ट नकारात्मक (नेगेटिव) आई है और अपने चिकित्सकों से परामर्श के बाद उन्होंने फिर से काम करना शुरू कर दिया है। अभिनेता रणबीर कपूर और फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद आलिया के भी इससे संक्रमित होने की अफवाह थी। आलिया रणबीर और भंसाली के साथ ‘‘गंगूबाई काठियावाड़ी’’की शूटिंग कर रही थी।


रणबीर कपूर को कोरोना होने के बाद सामने आई आलिया भट्ट की रिपोर्ट, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दिया हेल्थ अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी अलग छाप छोड़ी है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसकी वजह उनकी किताब 'अनफिनिश्ड' और उनका नया रेस्टोरेंट 'सोना' है। पिछले महीने 9 फरवरी को एक्ट्रेस ने अपनी किताब लॉन्च की थी और पिछले दिनों उन्होंने न्यू यॉर्क में इंडियन रेस्टोरेंट खोला है। हाल ही में प्रियंका ने अपने फैंस को एक और खुशखबरी दी है, इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया है कि वो और निक 93वें अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन की घोषणा करेंगी।


प्रियंका चोपड़ा पति निक के साथ करेंगी ऑस्कर नामांकन की घोषणा, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें