फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख के सपोर्ट में आए फैंस, विरोध में ट्रोल्स बोले- एक ड्रग एडिक्ट को...

Mon, 04 Oct 2021 10:29 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
We Stand With SRK - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रग्स मामले में रंगे हाथों पकड़े गए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस शाहरुख के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। ट्विटर पर We Stand With SRK ट्रेंड हो रहा है। हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो आर्यन को इस मामले में जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

रविवार को पूछताछ के बाद आर्यन खान के अलावा अरबाज, मुनमुन धमीचा को गिरफ्तार किया गया था और इन एक दिन की एनसीबी कस्टडी में भेजा गया। इस मामले की सुनवाई आज दोपहर होगी। सामने आए मेमो के मुताबिक आर्यन के पास से 13 ग्राम कोकेन, 5 ग्राम MD, 21 ग्राम चरस और MDMA की 22 गोलियां मिली हैं। जिसकी कीमत 133,000 रुपए बताई जा रही है। 

विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान, आर्यन खान, पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से ही बॉलीवुड सेलेब्स शाहरुख खान के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। पूजा भट्ट, सलमान खान, सुनील शेट्टी जैसे सितारों ने शाहरुख का समर्थन किया है। वहीं सोशल मीडिया पर शाहरुख के फैंस भी उनके सपोर्ट में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख के एक फैन ने लिखा, अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है, चाहे लोग कितनी भी नफरत फैलाना चाहें। हम आपका सपोर्ट करते हैं शाहरुख खान। एक यूजर ने लिखा, अच्छे वक्त में भी तेरे साथ, बुरे वक्त में भी तेरे साथ मैं तेरा फैन था, तेरा फैन हूं और तेरा फैन रहूंगा।

4 of 5
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा- जो अपने बेटे को अच्छी शिक्षा नहीं दे सका वो दूसरों को ज्ञान न ही दे तो अच्छा है। एक ट्रोल ने लिखा- एक ड्रग एडिक्ट का समर्थन करके शाहरुख के फैंस अच्छा उदाहरण पेश नहीं कर रहे हैं। एक ने लिखा- शाहरुख खान ने सिर्फ विमल खाने की बात की थी। बेटा तो उनसे भी आगे निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, मुंबई-गोवा क्रूज में चल रही हाईप्रोफाइल ड्रग्स पार्टी केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी की छापेमारी के दौरान जहाज से चरस के अलावा तीन अन्य तरह के ड्रग्स भी बरामद हुए हैं। एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि आर्यन खान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें