फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने अपनी शादी को बताया 'मौत का कुआं', फनी कैप्शन के साथ शेयर किया यह वीडियो

Mon, 02 Jan 2023 10:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। हालांकि उन्हें जब भी वक्त मिलता है वह सोशल मीडिया पर फैंस के कुछ न कुछ जरूर पोस्ट किया करते हैं। हाल ही में अक्षय ने अपना एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो का कैप्शन काफी मजेदार है, जिसे पढ़कर फैंस हंसी से लोट-पोट हो रहे हैं। 
Tamannah-Vijay Varma: विजय वर्मा को डेट कर रही हैं तमन्ना भाटिया? दोनों ने साथ मनाया नए साल का जश्न
 
विज्ञापन

2 of 4
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : social media
वीडियो को अक्षय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस छोटे से क्लिप में देखा जा सकता है कि सर्कस में एक शख्स मौत के कुएं में करतब दिखा रहा है, तभी उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना उत्साहित होकर अभिनेता से पूछती हैं कि इसे क्या कहते हैं। जिसके बाद अक्षय अपनी पत्नी को बताते हैं कि यह मौत का कुआं है। एक्टर ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ''कल अपने परिवार को पुराना सर्कस दिखाने गया। मेरी पत्नी ने पूछा कि यह व्यक्ति जो कर रहा है उसे क्या कहते हैं? काश मैं उसे बता पता कि इसे शादी कहते हैं। इसके आगे उन्होंने हैश टैग में मौत का कुआं भी लिखा।
विज्ञापन

3 of 4
ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार - फोटो : insta/ akshaykumar
अक्षय के इस ट्वीट पर अब लोगों के रिएक्शन आने लगे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ''सर आपका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। वहीं, एक यूजर ने लिखा, ''वाह क्या जोक है।'' इसके अलावा बहुत से फैंस ने इस पोस्ट पर लाफिंग इमोजी शेयर किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2022 अक्षय के लिए अच्छा नहीं गुजरा था। 
Tara Sutaria-Aadar Jain Breakup: तारा सुतारिया-आदर जैन की राहें हुईं जुदा? कई साल से कर रहे थे एक दूसरे को डेट
विज्ञापन

4 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : social media
इस साल बड़े पर्दे पर रिलीज हुई उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं रही थीं। अक्षय आखिरी बार 'राम सेतु' में नजर आए थे। इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें थी, लेकिन यह फिल्म भी कमाल नहीं दिखा सकी थी। वहीं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही राज मेहता की सेल्फी में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ इमरान हाशमी भी स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखेंगे।
B-Town: बॉलीवुड में ऐसे शुरू हुआ हीरोइनों के बिकिनी पहनने का ट्रेंड, इस शख्स का रहा बड़ा हाथ!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें