अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार को आखिरी बार फिल्म 'मिशन रानीगंज' में इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के किरदार में देखा गया। हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में बेअसर रही। आने वाले दिनों में खिलाड़ी कुमार को 'वेलकम टू द जंगल', 'हेरा फेरी 3', 'स्काई फोर्स' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी फिल्मों में देखा जाएगा।