फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: फिल्मों में काम करने के लिए अजीबोगरीब शर्त रखते हैं ये सितारे, लिस्ट के नाम देखकर नहीं होगा यकीन

Tue, 24 Oct 2023 12:23 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में हैं। इन स्टार्स की फिल्म का प्रशंसकों को बेसब्री से रहता है। यही वजह है कि हर बड़ा निर्माता इन्हें अपने फिल्म में कास्ट करने की कोशिश में लगे रहते हैं। हालांकि, इनमें से कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जो फिल्में शुरू करने से पहले मेकर्स के सामने कई तरह के अजीबोगरीब तरह की शर्त भी रखते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Aditya Dhar: उरी के बाद नई फिल्म लेकर आ रहे आदित्य धर, पर्दे पर दिखाएंगे आतंकियों की हत्या की कहानी
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान
सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करती हैं। सलमान अपनी ऑडियंस का पूरा ध्यान रखते हैं, यही वजह है कि वह फिल्मों में किसी भी प्रकार के इंटीमेट सीन नहीं देते हैं। इसके लिए वह मेकर्स से पहले बता देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आमिर खान
आमिर खान को फिल्म इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। वह अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों मेंं नजर आ चुके हैं। किसी भी फिल्म में काम करने से पहले आमिर साफतौर पर लो एंगल शॉट न देने के बारे मे पहले ही बता देते हैं। अभिनेता जल्द ही सितारे जमीं पर नाम की फिल्म से अपना कमबैक करने जा रहे हैं।

4 of 5
ऋतिक रोशन-फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन डांस के साथ एक्टिंग में भी माहिर हैं। उनकी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऋतिक अपनी हेल्थ को लेकर काफी सजह रहते हैं। शूट के दौरान सेट पर उनके शेफ भी हर समय साथ रहते हैं। अभिनेता जल्द ही फाइटर मे नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
इस लिस्ट में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। अक्षय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त कलाकार हैं। हालांकि, फैमिली के लिए वह वक्त जरूर निकालते हैं। यही वजह है कि फिल्म में काम शुरू करने से पहले उनकी शर्त होती है कि वह रविवार को दिन छुट्टी पर रहेंगे।
Ganapath: 'गणपत' बनाते समय आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे थे विकास बहल, कहा- मुझे लगा कि क्या पंगा ले लिया...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें