बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फ्लॉप फिल्मों की मार झेल रहे हैं। अब तक कई फिल्में लगातार उन्होंने फ्लॉप ही दी हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सेल्फी' भी बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिर गई। अब अक्षय के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री पूनम झावर ने उनके गिरते बॉलीवुड करियर के बारे में अपने विचार साझा किए हैं और कहा है कि अभिनेता केवल मुद्दों, रुझानों का पालन करना चाहते हैं और दक्षिण मसाला मनोरंजन पर निर्भर हैं।