फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: स्वस्थ नहीं होने पर भी शूटिंग पर लौटेंगे अमिताभ, बिग बी ने हेल्थ अपडेट साझा कर कही यह बात

Fri, 24 Mar 2023 10:21 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में महानायक अमिताभ बच्चन का हैदराबाद में अभिनेता प्रभास के साथ फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद बिग बी ने अपनी तबीयत के बारे में ब्लॉग के जरिए फैंस को जानकारी दी थी। फिलहाल, वह हादसे के बाद से अपने मुंबई स्थित घर में आराम कर रहे हैं। वहीं, अब एक बार फिर उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए फैंस के साथ हेल्थ अपडेट साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए लिखा, 'शरीर में परेशानी के बावजूद ठीक होने की इच्छा होनी चाहिए और इसके लिए कोशिश करनी चाहिए। देखभाल और परिवार के साथ शुभचिंतकों के प्रेम से ऐसा किया जा सकता है। इसके लिए मैं आपका बार-बार शुक्रिया अदा करता हूं। समय बिताने का काम से बेहतर कोई तरीका नहीं है।'

Govinda: गोविंदा की इस हरकत पर नाराज हो गए थे अमरीश पुरी, सेट पर जड़ दिया था तमाचा
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भी अमिताभ ने फैंस को हेल्थ अपडेट दिया था। अब लेटेस्ट हेल्थ अपडेट में उनका कहना है कि वह पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं, लेकिन ठीक होने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह घायल शरीर और असुविधा के बावजूद जल्द काम पर लौटने की कोशिश करेंगे। इससे पहले उन्होंने कहा था कि शरीर पर जितनी तेजी से चोट पहुंचती है, उतनी ही तेजी से वह ठीक भी होती है।

Aishwarya Rajesh: तमिल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश का ट्विटर अकाउंट हैक, एलन मस्क को टैग कर की यह अपील

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ब्लॉग के जरिए फैंस के साथ अक्सर जुड़े रहते हैं। वह ब्लॉग में फैंस को अपनी प्रोफेशनल लाइफ और निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी देते हैं। ब्लॉग में ही हादसे की जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा था कि इसे बताए जाने की जरूरत है। हैदराबाद में 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान एक एक्शन शॉट के वक्त मैं घायल हो गया था। रिब फट गई है और दाहिनी पसली की मांसपेशियां फट गई हैं, जिसके चलते शूटिंग रद्द हो गई। हैदराबाद के एआईजी अस्पताल के डॉक्टर की सलाह और सिटी स्कैन करने के बाद मैं घर वापस आ गया था।

Ranbir Kapoor: अस्पताल में शूटिंग करते दिखे रणबीर कपूर, 'एनिमल' के सेट से वायरल हुआ वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रोजेक्ट के - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बात करें बिग बी के फिल्मी करियर की तो वह साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ जल्द फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी।

Kartik Aaryan: अगले मिशन की तैयारी में हैं कार्तिक आर्यन, सोशल मीडिया पर दिखाई नए प्रोजेक्ट की झलक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें