बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों कश्मीर में हैं। गुरुवार को अक्षय कुमार भारतीय सेना के जवानों से मिले और उनके साथ भांगड़ा भी किया। इस दौरान अक्षय ने कश्मीर के बांदीपोरा जिले के नीरू गांव में एक स्कूल निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दान भी किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज दोपहर अक्षय कुमार ने नीरू गांव का दौरा किया था जो गुरेज सेक्टर की स्थित नियंत्रण रेखा के पास बसा हुआ है।
अक्षय कुमार ने बांदीपोरा में स्कूल निर्माण के लिए दिए एक करोड़ रुपये
गांव का दौरा करने के बाद अक्षय कुमार ने स्कूल के लिए एक करोड़ रुपये डोनेशन देने का फैसला किया। इस दौरान अक्षय ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और भारतीय सेना के अन्य जवानों से नीरू गांव में ही मुलाकात की। जवानों एवं सेना के अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान अक्षय ने उनका मनोबल बढ़ाया और उनकी वीरता एवं शौर्य की सराहना की। पास में बीएसएफ की यूनिट पोस्ट है, जहां पर अक्षय ने भारतीय जवानों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जमकर डांस भी किया।