अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अक्सर महिलाओं को सेल्फ डिफेंस (Self Defence) की ट्रेनिंग को लेकर बयान देते रहते हैं। अक्षय ने खुद भी मार्शल आर्ट सीखा हुआ है। हाल ही में अक्षय कुमार ने बच्चियों को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए । अक्षय कुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है । अक्षय कुमार ने इस वीडियो को अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और देखते ही देखते लाखों लोगों ने इस वीडियो को देख लिया और उनकी खूब तारीफ की ।
विज्ञापन
3 of 5
Akshay Kumar
अक्षय कुमार ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ-साथ एक मैसेज भी लिखा है । उन्होंने कहा, 'ठाणे में 2000 से ज्यादा स्कूली लड़कियों को सेल्फ डिफेंस तकनीक सीखना काफी अच्छा अनुभव था । इस वर्कशॉप में इन लड़कियों को अपने बचाव के तरीके सिखाए गए ।'
4 of 5
akshay kumar
'आशा है कि यह काफी मददगार होगा और इस तरह के और ट्रेनिंग सेंटर खुलेंगे ऐसी उम्मीद है ।' अक्षय कुमार के इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिकियाएं भी दे रहे हैं और ऐसे कदम के लिए उनकी तारीफ भी कर रहे हैं । अक्षय कुमार हमेशा से ही लड़कियों को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाने के पक्षधर रहे हैं ।
अक्षय कुमार को जब भी मौका मिलता है तब वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस को ऐसे मैसेज शेयर करते हैं । अक्षय कुमार की फिल्मों की बात करें तो हाल ही में वो रजनीकांत (Rajinikanth) के साथ 'रोबोट 2.0' में नजर आए थे ।