फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: अक्षय कुमार ने मनोज मुंतशिर की कविता को बताया अजय देवगन का लेख, अभिनेता ने दी ये प्रतिक्रिया

Wed, 28 Jul 2021 03:20 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, अजय देवगन - फोटो : Instagram
अक्षय कुमार और अजय देवगन दोनों ही फिल्म जगत के एक ऐसे सितारे हैं जो न तो खान की रेस में शामिल हैं और न ही आज की पीढ़ी में।  इन दोनों ने ही फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई है और अपने दर्शकों का अपनी फिल्मों से मनोरंजन किया है। अक्षय कुमार और अजय देवगन दोनों ने ही देशभक्ति पर कई फिल्में बनाई हैं। इन दोनों की फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। हाल ही में अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ‘सिपाही’ कविता साझा की।

देश के जवानों को दी श्रद्धांजलि

अजय देवगन की ये कविता काफी भावुक कर देने वाली है। उनकी फिल्म भुज—द प्राइड ऑफ इंडिया जल्द ही रिलीज होने वाली है। ये फिल्म भारतीय सेना की बहादुरी को दर्शाती है और साथ ही उनकी शहादत को बयां करती है। भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया के टीजर में इसी कविता की लाइनें अजय देवगन ने अपनी आवाज में सुनाई थी। इस कविता की लाइने हैं ‘मेरे मरने का मातम मत करना, मैंने खुद ये शहादत चुनी है। मैं जीता हूं मरने के लिए, मेरा नाम है सिपाही’। अब अजय देवगन ने 2 मिनट की ये पूरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार, अजय देवगन - फोटो : Instagram
कविता सुनकर भावुक हुए अक्षय कुमार

अक्षय कुमार जो खुद भी देश भक्ति की फिल्में खूब बनाते हैं वो इस कविता को सुनने के बाद थोड़े भावुक हो गए। अजय देवगन के वीडियो को साझा करते हुए अक्षय ने लिखा, ‘मैं वास्तविक जीवन में अपनी भावनाओं को आसानी से व्यक्त नहीं कर पाता लेकिन तुम्हारी कविता सुनकर मेरी आंखो में आंसू आ गए। मुझे नहीं पता था तुम्हारे अंदर एक इतना अच्छा कवि छुपा है। किस-किस बात पर दिल जीतोगे यार।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार, अजय देवगन - फोटो : Instagram
अजय देवगन ने दी ये प्रतिक्रिया

अजय देवगन ने अक्षय कुमार के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा, ‘मेरी काव्य कौशल की तारीफ करने के लिए अक्की तुम्हारा शुक्रिया। तारीफ बहुत अच्छी लगती है खासकर तब जब वो आपको आपके सबसे अच्छे दोस्त और सह कलाकार से मिले। मैं इसके लिए सिपाही कविता के लिए मनोज मुंतशिर को भी शुक्रियाअदा करना चाहूंगा।

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
अक्षय को हुआ गलती का एहसास

जैसे ही अजय देवगन ने ये ट्वीट किया वैसे ही अक्षय कुमार ने तुरंत अपने लिखे ट्वीट को सही किया। दरअसल अक्की को लगा था कि ये कविता अजय देवगन ने लिखी है। लेकिन इसे मनोज मुंतशिर ने लिखा है और अजय देवगन ने अपनी जुबानी सुनाया है। अक्षय ने ट्वीट करते हुए लिखा अभी पता चला कि इतनी दिल को छूने वाली कविता बेहद टैलंटेड मनोज मुंतशिर ने लिखी है और नरेशन अजय देवगन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार, मनोज मुंतशिर - फोटो : Instagram
मनोज मुंतशिर ने अक्षय के ट्वीट का दिया ये जवाब

मनोज मुंतशिर ने भी अक्षय के ट्वीट का जवाब बड़ी ही विनम्रता के साथ देते हुए लिखा, ‘जो भी मेरे अंदर थोड़ी बहुत प्रतिभा है उसके लिए मैं हमेशा आपका शुक्रगुजार हूं क्योंकि आपने मुझे अपने लिए लिखने का मौका दिया। मैं बहुत खुश हूं कि सिपाही का नरेशन इतनी अच्छी तरह से किया गया है कि इस कविता ने लाखों लोगों के दिलों को छुआ। 'भुज' 13 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। अजय देवगन के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, शरद केलकर और नोरा फतेही की मुख्य भूमिका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें