अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का आज यानी आठ सितंबर को निधन हो गया था। इसके कुछ घंटे बाद ही उनकी फिल्म 'रक्षाबंधन' और 'अतरंगी रे' के निर्देशक आनंद एल राय की मां का भी निधन हो गया है। आनंद एल राय और उनके भाई रवि राय भी अपने घर की तरफ रवाना हो गए हैं। आनंद और उनके भाई रवि अपनी मां के बेहद करीब थे, दोनों के लिए ही जिंदगी का सबसे बड़ा सदमा है। वहीं, आनंद की मां के अंतिम दर्शन के लिए अभिनेता अक्षय कुमार भी पहुंचे। बता दें कि आनंद एल राय के खास दोस्त प्रोड्यूसर शैलेश सिंह उनके घर पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे। इसके बाद हाल ही में अक्षय कुमार भी आनंद एल राय के घर पहुंचे हैं।
अक्षय अपनी मां के अंतिम संस्कार के बाद राय के दुख में शामिल होने के लिए पहुंचे। उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। फोटोज में अक्षय फोन पर बात करते हुए गाड़ी से निकलते नजर आए। उनके साथ कई और लोग भी तस्वीर में दिखाई दिए।