अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच फिल्म रिलीज से पहले सुपरस्टार को एक विशेष समारोह में हंसरत्न सूरिजी से आशीर्वाद लेते देखा गया। अक्षय ने हाल ही में श्री हंसरत्न सूरिजी के 100वें मासक्षमण पारणा के सम्मान में आयोजित विशेष जैन समारोह में हिस्सा लिया। देसी अवतार में अभिनेता का अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है।