फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की टीम मुंबई से निकली जैसलमेर, अक्षय कुमार के साथ बुधवार से शुरू होगी शूटिंग

Sun, 03 Jan 2021 12:49 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
बच्चन पांडे की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2020 के कोरोना काल में अपनी नई फिल्म ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग शुरू करके खत्म भी कर देने वाले अभिनेता अक्षय कुमार इस हफ्ते से राजस्थान में अपनी नई फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म के कलाकार और तकनीशियन एक चार्टर्ड हवाई जहाज से मुंबई से जैसलमेर के लिए रवाना हो गए। अक्षय के छह जनवरी को वहां पहुंचने की सूचना है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बच्चन पांडे की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय कुमार ने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लंबे समय तक रहकर अपनी फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में उनके साथ रजनीकांत के दामाद धनुष और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी हैं। फिल्म के निर्देशक आनंद एल रॉय ने इसके पहले शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जीरो’ बनाई थी। मुंबई लौटने के बाद उनको कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी भी सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
अक्षय कुमार के लिए साल 2021 काफी व्यस्त रहने वाला है। उनकी एक और फिल्म ‘सूर्यवंशी’ साल की पहली तिमाही में रिलीज हो सकती है। इसके बाद उनकी दो और फिल्में  ‘पृथ्वीराज’ और ‘बेल बॉटम’ भी इसी साल रिलीज होंगी। एक और फिल्म का अक्षय ने अपने प्रशंसकों से वादा किया है, जिसका नाम है ‘रक्षाबंधन’। हालांकि, साल की शुरूआत उनकी होने जा रही है फिल्म ‘बच्चन पांडे’ से।

4 of 5
अक्षय, कृति - फोटो : Social Media
फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के निर्माता साजिद नाडियाडवाला, उनकी पत्नी व फिल्म की सह निर्माता वर्दा नाडियाडवाला अपनी फिल्म के सितारों मसलन अरशद वारसी, प्रतीक बब्बर, कृति सैनन आदि के साथ जैसलमेर के लिए रवाना हो चुके हैं। वहां फिल्म की शूटिंग लगातार 30 दिन तक चलेगी। कृति सैनन इससे पहले अक्षय कुमार और साजिद के साथ फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार
फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की कहानी कुछ कुछ सनी देओल की फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ जैसी है जिसमें एक दबंग शख्स फिल्म स्टार बनना चाहता है। यहां ये किरदार अक्षय कुमार कर रहे हैं। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज की भी लास्ट मिनट एंट्री हुई है। कृति सैनन फिल्म में एक पत्रकार का किरदार कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें