Pawan Singh
- फोटो : Twitter
अक्षरा ने कहा था- कई लड़कियों ने तो पवन की वजह से आत्महत्या भी कर ली। मैं अपनी प्रतिभा के दम पर यहां टिकी। इसी के लिए मेरे माता पिता ने भी सपना देखा था। आज भी मैं किसी का बुरा नहीं सोचती हूं। हमारा रिलेशन एक बुरे नोट पर खत्म हुआ, लेकिन मेरे संस्कार ऐसे नहीं हैं कि उनकी तरह गंदगी फैलाऊं। जब हमारा रिलेशन खत्म हुआ, तब भी उनका कहना था कि जइहें कहाँ, मेरे बिना काम कैसे करेगी। अक्षरा ने आगे कहा- 'जब मैंने काम शुरू किया, तो मुझे कई फोन करवाए। मुझे जान से मारने की धमकी दी। बड़े-बड़े डायरेक्टर से प्रोजेक्ट छिनवाये लेकिन मैंने हार नहीं मानी। अगर मुझमें टैलेंट है, तो मुझे आगे बढ़ने से भगवान के अलावा कोई भी रोक नहीं सकता है। वही हुआ। मैंने एक्टिंग के बाद गाना भी शुरू कर दिया और लोगों ने अपने प्यार और आशीर्वाद से मुझे एक्सेप्ट किया।'