फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीआरपी में बिग बॉस की वापसी से लेकर शिबानी- फरहान की वायरल तस्वीर तक, पांच खबरें

Thu, 05 Dec 2019 06:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13,Shibani Dandekar, Farhan Akhtar - फोटो : amar ujala
एक बार फिर से टॉप 10 में आया बिग बॉस
छोटे पर्दे के सीरियल्स को लेकर टीआरपी लिस्ट आ गई है। इस लिस्ट में एक बार फिर से सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 ने वापसी की है। जी हां, इस बार यानी 48वें हफ्ते में बिग बॉस ने फिर मजबूत वापसी की और टीआरपी में 8वें स्थान पर जगह बनाई है। गौरतलब है कि बिग बॉस 13 अपने 46वें हफ्ते में टीआरपी लिस्ट में नौवें नबर था। वहीं 47वें में वह टॉप 10 से बाहर हो गया था। ऐसे में 48वें हफ्ते शो में जबरदस्त वापसी की है। 
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दसानी का वीडियो वायरल
शिल्पा शेट्टी ने अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी के साथ का अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में शिल्पा फैंस को अपने फिटनेस ऐप की सफलता के बारे में बता रही होती हैं। तभी बीच में अभिमन्यु दसानी आ जाते हैं। इसके बाद शिल्पा शेट्टी अभिमन्यु दसानी की जैकेट खोलकर उनके एब्स दिखाने लगती हैं। शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दसानी के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Pati Patni Aur Woh - फोटो : social media
'पति पत्नी और वो' में 'बलात्कारी' की जगह होगा 'बैड संस्कारी' शब्द का इस्तेमाल
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म 'पति पत्नी और वो' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म के कुछ डायलॉग को लेकर काफी विवाद हुआ था। फिल्म के एक डायलॉग में 'बलात्कारी' शब्द का इस्तेमाल किया गया था। इस शब्द पर लोगों ने काफी एतराज जताया था। अब खबर है कि 'पति पत्नी और वो' के डायलॉग में 'बलात्कारी' शब्द की जगह पर 'बैड संस्कारी' का इस्तेमाल किया जाएगा। 

4 of 5
Commando 3 - फोटो : amar ujala, mumbai
आईपीएस ऑफिसर ने कमांडो 3 के एक सीन पर जताई नाराजगी
विद्युत जामवाल की फिल्म कमांडो 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि फिल्म के एक सीन को लेकर लगातार बवाल हो रहा है। फिल्म के इस सीन में अखाड़े के कुछ पहलवान स्कूल की लड़कियों को छेड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अब आईपीएस अनुज चौधरी ने भी फिल्म के इस सीन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने फेसबुक लाइव कर फिल्म के विवादित सीन को हटाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Farhan Akhtar Shibani Dandekar - फोटो : instagram
शिबानी दांडेकर ने साझा की फरहान अख्तर के साथ प्यारी तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर फिल्मों के अलावा अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। इस बीच फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही है। हाल ही में ये दोनों सितारे क्रायोथेरेपी ट्रीटमेंट में से होकर गुजरे। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। अब शिबानी दांडेकर ने फरहान अख्तर से साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है, जिसमें वह दोनों काफी प्यारे दिख रहे हैं। इन दोनों के फैंस भी तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें