फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: अभिषेक कपूर की अगली फिल्म में बनी अजय देवगन और डायना की जोड़ी, रवीना की बेटी राशा भी करेंगी डेब्यू

Sat, 20 May 2023 02:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन, डायना पेंटी - फोटो : Social media
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में वह 'भोला' फिल्म में नजर आए थे। अब वह फिल्म 'मैदान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच अब अजय की एक और नई फिल्म के बारे में जानकारी सामने आई है। वह जल्द ही निर्माता अभिषेक कपूर की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाले हैं और इसमें अभिनेता के साथ अभिनेत्री डायना पेंटी भी दिखाई देंगी। वह दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
राशा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन भी इस फिल्म के जरिए ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। इससे पहले खबर आई थी कि रवीना की बेटी राशा अभिषेक कपूर की अगली फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। अब यह कंफर्म हो गया है कि उन्हें अमन के साथ इस फिल्म के जरिए ही इंडस्ट्री में लॉन्च किया जाएगा।

Huma Qureshi: ओटीटी पर रिलीज होगी हुमा कुरैशी की 'तरला', इस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे

 
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : social media
वहीं बात करें फिल्म की कहानी की तो कहा जा रहा है कि अभिषेक की यह फिल्म दो अलग-अलग पीढ़ियों की कहानी दिखाएगी, जिसमें अजय के साथ डायना और राशा के साथ अमन की जोड़ी बनी है। हालांकि, अभी फिल्म की कहानी और इसके नाम को लेकर कोई आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Gulshan Devaiah: '8 AM मेट्रो' गलत टाइम पर हुई रिलीज, सिमित सिनेमाघरों में फिल्म दिखाए जाने पर बोले गुलशन

 

4 of 5
अजय देवगन - फोटो : social media
बता दें कि अजय देवगन, अभिषेक कपूर की पिछली फिल्म 'फितूर' में कैमियो कर चुके हैं, जिसमें आदित्य रॉय कपूर, कैटरीना कैफ, तब्बू और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अब यह पहली बार होगा, जब अजय, अभिषेक के साथ किसी फिल्म के लिए मुख्य हीरो के तौर पर पूर्ण रूप से काम करेंगे। इसके अलावा डायना भी अभिषेक के साथ पहली बार काम करने जा रही हैं।  

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन को इंडस्ट्री में 12 साल पूरे, लव रंजन ने थपथपाई एक्टर की पीठ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शेट्टी, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें अजय देवगन की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह जल्द ही 'मैदान' में नजर आने वाले हैं, जो जून 2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर भी चर्चा में हैं।

आराध्या की 'नमस्ते' ने जीता नेटिजन्स का दिल!

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें