फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zee5: सितारों की बारात संग जी5 ने मनाया पांच साल का जश्न, पंकज त्रिपाठी के कड़क सिंह समेत 111 शीर्षकों का एलान

Sat, 20 May 2023 01:05 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
पंकज त्रिपाठी व अन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 के पांच साल पूरे होने पर शुक्रवार की शाम मुंबई में जश्न मनाया गया। इस दौरान जी5 के लोकप्रिय सीरीज और फिल्मों को जहां सम्मानित किया गया, वहीं जी5 ने आने वाले 111 सीरीज और फिल्मों की घोषणा की। इस जश्न के दौरान मनोज बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी, हुमा कुरैशी, सोनाली बेंद्रे, सुनील ग्रोवर, जयदीप अहलावत, सतीश शाह, विनीत कुमार सिंह, शारिब हाशमी, अमृता सुभाष, विनोद भानुशाली, नितीश तिवारी, अश्विनी अय्यर तिवारी जैसे दिग्गज सितारे मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 5
मनोज बाजपेयी व अन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी शुरुआत के पांच साल पूरे होने के मौके पर जी5 ने अपने आनी वाली 111 सीरीज और फिल्मों की घोषणा की। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं, टीवीएफ की 'कोर्ट कचहरी', 'ग्राम चिकित्सालय' 'दुरंगा सीजन 2', 'मिथ्या सीजन 2'। इनके अलावा मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है', 'साइलेंस 2', हुमा कुरैशी और शारिब हाशमी की फिल्म 'तरला', सोनाली बेंद्रे और जयदीप अहलावत की 'ब्रोकन न्यूज सीजन 2' पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'कड़क सिंह', सुनील ग्रोवर और रणवीर शौरी की 'सनफ्लॉवर 2', नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'हड्डी' और 'लव इज ब्लाइंड', सुधीर मिश्रा की 'क्राइम बीट' और सनी देयोल की 'गदर 2' जैसी फिल्में शामिल हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
जी5 ने मनाया पांच साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस मौके पर जी5 के मुख्य व्यवसाय अधिकारी मनीष कालरा ने कहा, 'साल 2023 हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। हम ऐसे शो और फिल्में लेकर आ रहे हैं, जिस तरह के कंटेंट दर्शक देखना चाहते हैं। कंज्यूमर-फर्स्ट फिलॉसफी का पालन करते हुए हम विभिन्न प्रकार की शैलियों, प्रारूपों, भाषाओं और कहानियों के साथ सामग्री की पेशकश के स्पेक्ट्रम का विस्तार कर रहे हैं।’ 

4 of 5
जी5 ने मनाया पांच साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के प्रेसीडेंट पुनीत मिश्रा ने कहा, 'इस रास्ते पर अपने दर्शकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना, उनकी कल्पना को प्रज्वलित करने वाली, उनके सपनों को हवा देने वाली, उनके विश्वास को आकार देने वाली और उनके अस्तित्व को प्रेरित करने वाली कहानियों के माध्यम से उनकी बहु-आयामी का जश्न मनाना हमारा अटूट मिशन है।' इस अवसर पर जी5 को लोकप्रिय सीरीज, फिल्मों व कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सितारे पुरस्कार लेते हुए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है: 

ऑडियंस चॉइस अवार्ड- पिचर्स सीजन 2 

मोस्ट वाच्ड सीरीज- मुखबिर 

बेस्ट रिव्यूड सीरीज- द ब्रोकन न्यूज 

मोस्ट एंगेजिंग सीरीज- दुरंगा 

मोस्ट लव्ड परफॉरमेंस मेल- विनीत कुमार सिंह (रंगबाज) 

मोस्ट लव्ड परफॉरमेंस फीमेल- अमृता सुभाष (सास बहू अचार प्राइवेट लिमिटेड) 

मोस्ट सेलेब्रेटेड फिल्म - आरआरआर

बेस्ट रिव्यूड फिल्म- लॉस्ट 

मोस्ट वाइडली वाच्ड फिल्म- कश्मीर फाइल्स 

ऑडियंस चॉइस अवॉर्ड- इंडिया लॉकडाउन 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें