फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janki Bodiwala Interview: ‘शैतान’ की पूरी शूटिंग खुद को संभाले रखा, लेकिन आखिरी दिन जज्बात हुए बेकाबू और फिर..

Tue, 19 Mar 2024 04:31 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
जानकी बोदीवाला - फोटो : अमर उजाला
अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' में देखा जाए तो अभिनय के मामले में अभिनेत्री जानकी बोदीवाला अव्वल नंबर पर रही हैं। फिल्म में बच्ची सी दिखने वाली इस अदाकारा ने अजय देवगन और ज्योतिका की किशोरवय बेटी जाह्नवी का किरदार निभाया है। लेकिन, गुजराती सिनेमा में काम करते हुए जानकी को लंबा अरसा हो चुका है और वह इस समय 28 साल की हैं। जिस गुजराती फिल्म 'वश' की ‘शैतान’ हिंदी रीमेक है उसमें जानकी ने आर्या की भूमिका निभाई थी। 30 अक्तूबर 1995 को अहमदाबाद में जन्मी जानकी हिंदी सिनेमा में अपनी डेब्यू फिल्म 'शैतान' को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनसे एक खास बातचीत...
विज्ञापन

2 of 10
जानकी बोदीवाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनय की तरफ आप का झुकाव कैसे हुआ?
मैंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत गुजराती फिल्म इंडस्ट्री से की। जिस तरह से आम लड़कियों की बचपन में सोच होती हैं कि एक्टिंग करनी है, उसी तरह की मेरी भी सोच रही है। बचपन में सभी अभिनेत्रियों को देख कर लगता था कि एक्टर ही बनना है। जब फिल्में देखती थी तो मुझे लगता था कि फिल्म की एक्ट्रेस खुद ही गा रही हैं, लेकिन जब होश संभाला तब समझ में आया कि गाने तो किसी और ने गाए हैं, बस उन गानों पर वह परफॉर्म कर रही हैं। मुझे काजोल, करीना कपूर खान और आलिया भट्ट की फिल्में बहुत पसंद हैं। उनकी फिल्में देखकर ही अभिनय की तरह मेरा झुकाव हुआ। 
विज्ञापन

3 of 10
जानकी बोदीवाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में आपकी शुरुआत कैसे हुई ? 
मेरी शुरुआत गुजराती फिल्म 'छेलो दिवस' से हुई। इस फिल्म के लिए मैंने ऑडिशन दिया, उसमें मेरा चयन हो गया। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई और साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही हैं। इस फिल्म से पहले अभिनय के बारे में मुझे कुछ नहीं पता था, क्योंकि न ही मैंने कहीं से एक्टिंग सीखी है और न ही थियेटर किया है। जो भी मैंने सीखा है फिल्मों में काम करके ही सीखा है। 'छेलो दिवस' के बाद मैंने गुजराती में 'ओ तारी' 'तंबूरो', 'दाउद पकाड', 'छुट्टी जशे छक्का', 'तारि माटे वन्स मोर', 'बाऊ ना विचार', 'नाड़ी दोष' और 'वश' जैसी फिल्मों में काम किया।  

4 of 10
जानकी बोदीवाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहली बार कैमरा फेस करने का अनुभव कैसा रहा ? 
मैं बहुत ही नर्वस थी। फिल्मों से मेरा दूर-दूर तक कोई नाता नहीं और ना ही मेरे परिवार का। मुझे बिल्कुल भी पता नहीं था कि सेट पर कितने लोग होते हैं, कैमरे के सामने कैसे परफॉर्म करना है। मैं उस स्टूडेंट की तरह थी, जो बिना किसी तैयारी के एग्जाम हाल में थी। मेरी स्थिति बिल्कुल वैसी ही थी। पहले दिन जब शूटिंग पर गई तो उस दिन मेरा पहला सीन नहीं था। मैं चुपचाप कोने में खड़े होकर सब देख रही थी कि कैसे सब लोग परफॉर्म कर रहे हैं। उस फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला। 
विज्ञापन

5 of 10
'शैतान' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गुजराती फिल्म 'वश' की रीमेक के जरिए आपकी हिंदी सिनेमा में एंट्री हो गई। जब 'शैतान' के लिए पहली बार आप से संपर्क किया गया तो आपकी  प्रतिक्रिया क्या थी? 
मैं बहुत खुश थी कि गुजराती फिल्म का हिंदी में रीमेक बन रहा है। यह बहुत बड़ी बात है। गुजराती फिल्म इंडस्ट्री अभी धीरे-धीरे उन्नति कर रही है। जिस हिसाब से गुजराती फिल्में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं, उस हिसाब से हिंदी में रीमेक बनाना बहुत बड़ी बात है। फिल्म 'शैतान' के लिए प्रोडक्शन टीम से फोन आया था। पहले मुझे पता था कि यह होने वाला है। लेकिन मुझे तब तक यकीन नहीं हुआ जब तक फिल्म रिलीज नहीं हो गई। जब फिल्म रिलीज हो गई तक मुझे यकीन हुआ कि हां यार, यह हुआ है। 
विज्ञापन

6 of 10
'शैतान' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब पहली बार फिल्म की शूटिंग के दौरान अजय देवगन से सामना हुआ तक आपकी क्या प्रतिक्रिया थी?
हम सब तो उनके बहुत बड़े फैंस हैं ही, इस बात में कोई शक नहीं है। लेकिन मुझे उनके साथ काम भी करना था। मैं उनकी कितनी बड़ी जबरदस्त फैन रही हूं, पूरी एक महीने की शूटिंग के दौरान जाहिर नहीं होने दिया। लेकिन जैसे ही फिल्म की शूटिंग खत्म हुई, मैं अपने जज्बात को रोक नहीं पाई। धीरे से अजय सर के पास गई और कहा कि सर, क्या मैं आपके साथ एक सेल्फी ले सकती हूं? उन्होंने कहा, 'ऑफ कोर्स। उसके बाद मैंने उनको बताया कि उनकी कितनी बड़ी फैन हूं।
विज्ञापन

7 of 10
जानकी बोदीवाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब आपने होश संभाला होगा तो अजय देवगन की पहली फिल्म कौन सी देखी होगी?
सबसे पहले मैंने उनकी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' देखी थी। तब मैं बहुत छोटी थी, इस फिल्म की अभी भी बहुत सारी यादें हैं। इसके अलावा अजय सर की  फिल्म 'खाकी' मुझे बहुत पसंद हैं। इस फिल्म में अजय सर मुझे बहुत अच्छे लगे थे। 'खाकी' के अलावा मुझे उनकी फिल्म 'काल' देखने में बहुत मजा आया था। मैं अपने आपको बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि जिनकी मैं इतनी बड़ी जबर्दस्त फैन हूं, हिंदी सिनेमा में उनके साथ काम करने का मौका मिला। अजय सर से फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला। 

8 of 10
'शैतान' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
और, आर माधवन के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
बहुत बढ़िया अनुभव रहा है। उनकी काम के प्रति समर्पण की भावना देखकर उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। अपने किरदार को लेकर उनकी खुद की जो सोच और काम करने का जो तरीका था, वह देखने में मेरे लिए एक एक्टिंग स्कूल की तरह था। अजय सर, माधवन सर और ज्योतिका मैम से बहुत कुछ सीखने को मिला। मैं अपने आपको काफी भाग्यशाली मानती हूं कि करियर के शुरुआत में भारतीय सिनेमा के दिग्गज सितारों के साथ काम करने का मौका मिला। 
Arundhati Nair: जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं साउथ एक्ट्रेस अरुंधति नायर, सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल

9 of 10
जानकी बोदीवाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपके माता-पिता क्या करते हैं और आपके एक्टिंग प्रोफेशन में उनका कितना सहयोग रहा है? 
मेरे पापा भरत बोदीवाला वकील हैं और मम्मी कश्मीरा बोदीवाला गृहणी हैं। मेरा छोटा भाई ध्रुपद बोदीवाला कनाडा में पढ़ाई कर रहा है। मेरे एक्टिंग प्रोफेशन में मम्मी-पापा का बहुत ही सहयोग रहा है। हमेशा मुझे इसी बात के लिए प्रोत्साहित किया करते हैं  कि तुमको जिस काम में मजा आ रहा है, वही काम करना चाहिए। 
Chamkila: दिलजीत ने लाइव रिकॉर्ड किया है फिल्म 'चमकीला' के लिए गाना, अभिनेता ने फैंस के साथ साझा किया क्लिप
विज्ञापन

10 of 10
जानकी बोदीवाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अगर एक्टिंग नहीं चुनती तो क्या बनती ?
तो मैं डेन्टिस्ट बनती। मैंने गांधीनगर के गोयनका रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। लेकिन मुझे एक्टर ही बनना था। 
Citadel Honey Bunny: 'सिटाडेल' के आधिकारिक शीर्षक से उठा पर्दा, वरुण धवन-सामंथा की सीरीज का फर्स्ट लुक भी जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें