अपने दो दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में एक्टर अजय देवगन ने कई फिल्में की हैं और कई के लिए नेशनल अवॉर्ड और तमाम तरह के सम्मान भी पा चुके हैं, बावजूद इसके उनकी कई ऐसी फिल्में रही हैं जो ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुईं बल्कि दर्शकों को भी कुछ खास पसंद नहीं आईं। यहां जिक्र हो रहा है अजय देवगन की उन फिल्मों के बारे में जो उनके करियर में सबसे कमजोर साबित हुईं।
विज्ञापन
अजय देवगन की ये फिल्में रहीं सबसे कमजोर
2 of 10
सबसे पहले बात पिछले साल आई फिल्म 'शिवाय' की। इस फिल्म में एक्शन, ग्राफिक्स और सिनेमैटोग्राफी में करोड़ों रुपए खर्च किए गए। फिल्म का बजट तकरीबन सौ करोड़ से ऊपर रहा लेकिन ये फिल्म 200 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई। यहां तक कि दर्शकों को भी ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई। वो बात अलग है कि इसमें जबरदस्त एक्शन और ग्राफिक्स की खूब तारीफें की गईं। 'शिवाय' में अजय देवगन ने ना सिर्फ एक्टिंग की बल्कि इसे डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया था।
विज्ञापन
अजय देवगन की ये फिल्में रहीं सबसे कमजोर
3 of 10
साजिद खान की फिल्म 'हिम्मतवाला' को हम कैसे भूल सकते हैं। 2013 में आई ये फिल्म 1983 में आई इसी नाम की जीतेंद्र स्टारर फिल्म का रीमेक थी। लेकिन ये फिल्म कोई करिश्मा नहीं दिखा पाई और फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म में अजय देवगन और तमन्ना भाटिया लीड रोल में थे। क्रिटिक्स से लेकर आम जनता तक ने इस फिल्म को पूरी तरह से नकार दिया था।
अजय देवगन की ये फिल्में रहीं सबसे कमजोर
4 of 10
इसके बाद 2014 में आई उनकी फिल्म ' एक्शन जैक्सन' भी कुछ खास मजबूत नहीं रही। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा, यमी गौतम और मनस्वी ममगई जैसी हीरोइनें भी थीं लेकिन फिल्म की कहानी और एक्शन लोगों को ज्यादा रास नहीं आया। यहां तक कि क्रिटिक्स ने भी इसे कुछ खास अच्छा रिस्पॉन्स नहीं दिया।
विज्ञापन
अजय देवगन की ये फिल्में रहीं सबसे कमजोर
5 of 10
कुछ ऐसा ही हाल 2012 में आई फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का भी रहा। इस कॉमेडी फिल्म को अश्विनी धीर ने डायरेक्ट किया जिसमें संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा जैसे बड़े स्टार भी नजर आए। बेशक ये फिल्म 100 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रही बावजूद इसके एक्टिंग और कहानी के मामले में ये फिल्म फीकी ही साबित हुई।
विज्ञापन
अजय देवगन की ये फिल्में रहीं सबसे कमजोर
6 of 10
वहीं अजय देवगन की एक और फिल्म 'रास्कल्स' का तो और भी बुरा हश्र हुआ। 2011 में आई इस डेविड धवन की इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा संजय दत्त और कंगना रानौत लीड रोल में दिखे लेकिन दर्शकों को इसमें अजय का किरदार और एक्टिंग पसंद नहीं आई। ये फिल्म अजय की ही एक और फिल्म 'सिंघम' के तुरंत बाद आई थी जिसमें अजय के गंभीर और रौबीले पुलिस अफसर का किरदार लोगों को काफी पसंद आया। शायद इसीलिए दर्शक अजय के कॉमेडी किरदार को पचा नहीं पाए और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही।
विज्ञापन
अजय देवगन की ये फिल्में रहीं सबसे कमजोर
7 of 10
साल 2009 में आई फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' का भी ऐसा ही हाल था। विपुल शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, सलमान खान और असिन लीड रोल में थे। फिल्म की कहानी बचपन के दो दोस्तों की है जो संगीतकार बनना चाहते हैं और फिर किस तरह एक के टेलेंट से जलन का शिकार होकर दूसरा उसे खत्म करने का बीड़ा उठा लेता है। ये फिल्म भी दर्शकों और क्रिटिक्स को कुछ खास पसंद नहीं आई और नकार दी गई।
अजय देवगन की ये फिल्में रहीं सबसे कमजोर
8 of 10
एक्टिंग के साथ साथ अजय देवगन ने डायरेक्शन में भी अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की और फिल्म 'यू मी और हम' बनाई जिसमें उन्होंने अपने साथ अपनी वाइफ काजोल का साइन किया। बेशक फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक रिस्पॉन्स मिला, लेकिन दर्शकों को ये फिल्म भी कुछ खास रास नहीं आई।
अजय देवगन की ये फिल्में रहीं सबसे कमजोर
9 of 10
ऐसा ही हाल 2002 में आई फिल्म ' हम किसी से कम नहीं' का भी हुआ। डेविड धवन की इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और ऐश्वर्या राय भी थीं लेकिन ये फिल्म भी कुछ खास नहीं रही।