फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर अजय देवगन की फोटो पर यूजर्स ने मारी 'रेड' और इस 'हरकत' पर कर दिया ट्रोल

Wed, 04 Apr 2018 11:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अजय देवगन इन दिनों अपने परिवार संग पेरिस में छुट्टियां मना रहे हैं। 16 मार्च की रिलीज हुई उनकी फिल्म 'रेड' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन फिल्म की सफलता के बीच अजय देवगन सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल अजय देवगन पेरिस में पत्नी काजोल, बेटे युग और बेटी न्यासा के साथ काफी एन्जॉय कर रहे हैं। इस बीच अजय को उनकी सिगरेट की वजह से ट्रोल होना पड़ा है। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर बेटे युग के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में उनके हाथ में सिगरेट नजर आ रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
अजय देवगन के हाथ में सिगरेट देख सोशल मीाडिया यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर भद्दे कमेंट किए हैं। किसी ने कमेंट में यह कहा 'अजय देवगन आपको बच्चों के सामने स्मोकिंग नहीं करनी चाहिए।' वहीं अन्य यूजर्स ने लिखा 'अजय अगर आप सच में किसी के रोल मॉडल हैं तो कृपया बच्चों से सामने सिगरेट न पियें।' 



 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म 'रेड' ने अब तक 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में उनके किरदार और एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।फिल्म 'रेड' सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें वह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अफसर के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट इलियाना डिक्रूज हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें