तब्बू और अजय देवगन की नई फिल्म 'दे दे प्यार दे' रिलीज को तैयार है । ये एक कॉमेडी ड्रामा है जिसमें अजय देवगन को अपनी बेटी की उम्र की लड़की से प्यार हो जाता है । फिल्म में तब्बू के अलावा रकुलप्रीत भी लीड रोल में होंगी । ये तीनों ही एक्टर्स जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
tabu
तब्बू और अजय देवगन बेस्ट फ्रेंड माने जाते हैं । हाल ही में अजय देवगन ने तबु की शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है । अजय ने बताया कि तब्बू ने आजतक शादी क्यों नहीं की । अजय देवगन ने कहा, 'तब्बू को मेरे जैसा लड़का चाहिए था, लेकिन आजतक उन्हें मेरे जैसा कोई मिला ही नहीं, इसलिए वो अभी भी कुंवारी हैं ।'
विज्ञापन
3 of 5
ajay devgn
अपनी फिल्म की कहानी को लेक अजय ने बताया कि दूसरी महिलाओं को देख हर मर्द को अट्रैक्शन होता है । अजय ने कहा कि काजोल को भी ये पता है और उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है । वो कहती हैं, 'ये नॉर्मल फीलिंग है । मुझे बुरा नहीं लगता है ।' अजय से ये भी पूछा गया कि 'दे दे प्यार दे' के ट्रेलर को देखने के बाद काजोल ने क्या रिएक्शन दिया ।
4 of 5
ajay devgn
इस पर अजय ने बताया, 'काजोल को ट्रेलर पसंद आया और उसे कोई दिक्कत नहीं है । वो भी फिल्म इंडस्ट्री से है और उसे पता है कि यहां कैसे काम होता है ।' अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात करते हुए अजय ने कहा, 'अब मैं शादीशुदा जिंदगी के उस मोड़ पर हूं कि मैं उसे देखकर समझ जाता हूं कि वो ठीक नहीं है । वो भी मेरी परेशानियों को चुटकी में समझ लेती है ।'
बता दें कि तब्बू और अजय देवगन की ये फिल्म कल यानी 17 मई को रिलीज होने जा रही है । फिल्म को लव रंजन ने डायरेक्ट किया है । इससे पहले लव रंजन की 'प्यार का पंचनामा', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्में सुपरहिट रही हैं । दर्शकों को इस फिल्म से भी बहुत उम्मीदें हैं ।