भोला ट्रेलर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘भोला’ 30 मार्च 2023 को रिलीज हो रही है। ट्रेलर लांच के दौरान अजय देवगन और तब्बू के अलावा विनीत कुमार, दीपक डोबरियाल के अलावा फिल्म के निर्माताओं में शामिल भूषण कुमार और कुमार मंगत पाठक मौजूद रहे। विनीत कुमार इससे पहले अजय देवगन के साथ फिल्म 'कच्चे धागे' में काम कर कर चुके हैं। उस फिल्म में भी उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था और 'भोला' में भी विलेन बने हैं। वहीं हास्य भूमिकाओं के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे दीपक डोबरियाल भी इस फिल्म में निगेटिव किरदार निभा रहा हैं। दीपक डोबरियाल भी इस फिल्म से पहले अजय देवगन के साथ फिल्म 'ओमकारा' में काम कर चुके हैं।