Nawazuddin Siddiqui
- फोटो : social media
अभिनेता नवाज ने अपनी पत्नी आलिया के सारे आरोपों का खंडन करते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘यह कोई आरोप नहीं है, लेकिन मैं अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा हूं।’ इस कैप्शन के साथ उन्होंने अपना बयान भी अटैच किया है, जो वह इस मामले में कहना चाहते हैं। अपने बयान में नवाज ने अपने ऊपर लगे आरोपों और बच्चों की पढ़ाई को लेकर कई बातें लिखी थीं।