मैदान का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमित रवींद्रनाथ शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैदान’ (Maidaan) की बीच में ओटीटी पर रिलीज होने की भी खूब चर्चाएं चलीं। ये फिल्म जी स्टूडियोज ने निर्माता बोनी कपूर, आकाश चावला व अरुणव जॉय सेनगुप्ता के साथ मिलकर बनाई है। इन तीनों निर्माताओं ने 20 मई को एक संयुक्त बयान जारी करके कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए फिल्म को पूरा करना है। फिल्म को ‘पे पर व्यू’ के हिसाब से किसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की इन तीनों की किसी से कोई बात न होने की जानकारी भी इस बयान में साझा की गई, इसके बाद ही फिल्म के सीधे ओटीटी पर जाने की चर्चाओं को विराम मिला।