फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कब रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म 'भुज..', निर्माताओं ने की शहीदों को श्रद्धांजलि देने की तैयारी

Fri, 22 May 2020 01:11 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' के निर्माताओं का मन एक बार फिर से बदल गया है। मौजूदा हालात को देखते हुए वह इस फिल्म की कहानी को समय से जोड़ना चाहते हैं। इसलिए, उन्होंने अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को भारतीय विजय दिवस यानी 16 दिसंबर को रिलीज करने का मन बनाया है।
विज्ञापन

2 of 5
भुज - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अजय देवगन की इस फिल्म की रिलीज के लिए पहले स्वतंत्रता दिवस का समय तय किया गया था। लेकिन, अचानक कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी नहीं हो पाई है। अभी भी इस फिल्म के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग बाकी है। इसलिए इस फिल्म को समय पर पूरा कर पाना मुमकिन नहीं लगता। अब निर्माता चाहते हैं कि इस फिल्म को विजय दिवस पर रिलीज किया जाए।

विज्ञापन

3 of 5
भुज - फोटो : Social Media

यह फिल्म  वर्ष 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की कहानी है। इसके साथ ही फिल्म भारतीय एयरफोर्स के स्क्वाड्रन लीडर विजय कर्णिक की कहानी को बताती है। वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तानी सेना ने जब इंडियन एयर फोर्स एयर बेस को तबाह कर दिया था तब कैसे विजय कर्णिक ने अपनी टीम के साथ मिलकर इसे दोबारा बनाया था।

4 of 5
'भुज - द प्राइड ऑफ इन्डिया' के सेट पर संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

ट्रेड सूत्रों का कहना है कि अजय देवगन के साथ इस फिल्म के कुछ एक्शन सीक्वेंस फिल्माना बाकी हैं। शुरुआत में फिल्म के निर्माता इसे अगले साल 26 जनवरी को रिलीज करने की योजना बना रहे थे। लेकिन, बाद में उन्हें लगा इस फिल्म की कहानी के हिसाब से क्यों न इसे विजय दिवस पर ही रिलीज किया जाए।' बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन - फोटो : Social Media

हालांकि, अजय देवगन की इसी साल एक और फिल्म 'मैदान' 11 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। अजय की यह फिल्म फिलहाल पूरी होने से अभी बहुत दूर है इसलिए अजय इस हफ्ते का इस्तेमाल फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' के साथ कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया, ''मैदान' पूरी ना होने की वजह से अब अगले साल ही रिलीज हो पाएगी। 'भुज' की रिलीज के लिए निर्माता पहले दिवाली के बारे में सोच रहे थे लेकिन दिवाली के लिए तो पहले से ही कई बड़ी फिल्में तैयार हैं।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें