मैदान फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की रिलीज को कई दफा टाला जा चुका है। आखिरकार अब इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। दर्शकों के उत्साह को बढ़ाते हुए फिल्म के मेकर्स मार्च में ही 'मैदान' का ट्रेलर रिलीज करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर सात मार्च को रिलीज किया जाएगा। खबर के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर अजय की आगामी फिल्म शैतान से भी जुड़ा होगा, जो 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।