फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay-Kajol: काजोल-अजय ने बेटे युग को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, लिखा- जितनी हो सके फोटो क्लिक करो, क्योंकि

Tue, 13 Sep 2022 11:45 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
काजोल-अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के पावर कपल्स में शुमार हैं। दोनों अक्सर कपल गोल्स पूरे करते नजर आते हैं। दोनों स्टार्स अपने परिवार को पूरा वक्त देते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते नजर आते हैं। दोनों आज अपने बेटे युग का बर्थडे मना रहे हैं। इस खास  मौके पर काजोल और अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर बेटे के लिए स्पेशल नोट साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 4
काजोल - फोटो : insta
काजोल ने इंस्टाग्राम पर युग के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'खुशनुमा लम्हों की जितनी हो सके, उतनी फोटोज क्लिक करो, क्योंकि बर्थडे विश करने के लिए उनकी जरूरत होती है। हैप्पी बर्थडे मेरे दिल के टुकड़े। तुम्हारे चेहरे पर यह मुस्कान हमेशा बनी रहे।' तस्वीर में ब्राउन कैप लगाए काजोल काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीर में समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने भी युग के साथ एक पोस्ट शेयर किया है और खूबसूरत नोट लिखा है। अजय ने लिखा है, 'जिंदगी का सबसे शानदार हिस्सा है, तुम्हारे साथ बढ़ना। दिनभर पिता-पुत्र की बॉन्डिंग को बेहतर बनाना। एक साथ शो देखना, एक्सरसाइज करना, चैटिंग करना और घूमना-फिरना। हैप्पी बर्थडे युग।' फोटोज में जहां युग व्हाइट कलर के आउटफिट में बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं, वहीं अजय देवगन ब्लू जींस और ब्लू शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अजय देवगन और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों की पोस्ट पर फैंस की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। फैंस युग को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आपको बता दें कि अजय देवगन और काजोल वर्ष 1999 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी न्यासा है, जो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। बेटा युग छोटा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन जल्द ही फिल्म 'थैंक गॉड' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। यह फिल्म अगले महीने अक्टूबर में रिलीज होगी। इसके अलावा वह 'दृश्यम 2', 'सर्कस' और 'भोला' में भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें