फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emergency: कंगना रणौत की ‘इमरजेंसी’ में संजय गांधी का किरदार निभाएंगे विशाक नायर, सामने आया पहला लुक

Tue, 13 Sep 2022 11:18 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इमरजेंसी में विशाक नायर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में कंगना रणौत तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वाली हैं, तो इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकर अलग-अलग किरदार में नजर आएंगे। फिल्म से अभी तक बहुत से सितारों का लुक सामने आ चुका है। वहीं, अब कंगना रणौत ने संजय गांधी का किरदार निभाने वाले अभिनेता विशाक नायर का लुक रिलीव कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत ने कुछ ही देर पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से विशाक नायर का लुक शेयर किया है। मलयालम सिनेमा के जाने माने कलाकार विशाक नायर फिल्म में संजय गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी के किरदार में विशाक जंच रहे हैं। विशाक के लुक की बात करें तो वहचश्मा लगाए और अपने एक हाथ को मुंह पर रखे नजर आ रहे हैं। अभिनेता संजय गांधी के किरदार में काफी बढ़िया लग रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने विशाक नायर का 'इमरजेंसी' से लुक साझा करते हुए लिखा, 'पेश है संजय गांधी के किरदार में टेलेंट के पावरहाउस विशाक नायर। संजय गांधी, जो इंदिरा की आत्मा थे, जिसे उन्होंने प्यार किया और फिर खो दिया।' विशाक ने भी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'संजय गांधी की भूमिका निभाने के लिए खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। कंगना रणौत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म और बेहतरीन टीम का हिस्सा बनकर खुश हूं।'

विज्ञापन

4 of 4
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'इमरजेंसी' से इससे पहले मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े और अनुपम खेर का लुक सामने आ चुका है। फिल्म में श्रेयस तलपड़े भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, अनुपम खेर जय प्रकाश नारायण, महिमा चौधरी भारतीय सांस्कृतिक कार्यकर्ता और लेखिका पुपुल जयकर और मिलिंद सोमन फील्ड मार्शल सैम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन कंगना रणौत ही कर रही हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें