अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में से एक हैं। दोनों ने आज ही के दिन साल 1999 में सात फेरे लिए थे। अजय ने इस खास मौके पर एक तस्वीर साझा की है, जो एक पोट्रेट है। इसमें एक बोतल के अंदर दोनों की तस्वीर दिखाई दे रही हैं, जिसमें लिखा है- ‘1999 में जंग लड़ी, केवल संस्करण'। तो चलिए इस खास मौके पर जानते हैं दोनों की मुलाकात कब और कैसे हुई और ये रिश्ता शादी तक कैसे पहुंचा।