फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद फिल्मी है अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी, शादी के लिए बेडरूम से निकले और सात फेरे लेकर फिर बेडरूम में चले गए

Wed, 24 Feb 2021 12:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : File Photo
अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में से एक हैं। दोनों ने आज ही के दिन साल 1999 में सात फेरे लिए थे। अजय ने इस खास मौके पर एक तस्वीर साझा की है, जो एक पोट्रेट है। इसमें एक बोतल के अंदर दोनों की तस्वीर दिखाई दे रही हैं, जिसमें लिखा है- ‘1999 में जंग लड़ी, केवल संस्करण'। तो चलिए इस खास मौके पर जानते हैं दोनों की मुलाकात कब और कैसे हुई और ये रिश्ता शादी तक कैसे पहुंचा।
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : instagram/kajol
ये तो आप सभी जानते हैं कि अजय देवगन की पहली ही फिल्म सुपरहिट हुई थी। तो वहीं काजोल भी उस वक्त टॉप एक्ट्रेस में शामिल थीं। अपनी शादी से एक साल पहले ही काजोल ने शाहरुख खान के साथ कुछ कुछ होता है जैसी सुपरहिट मूवी दी थी। काजोल और अजय देवगन की पहली मुलाकात ‘गुंडाराज’ के सेट पर हुई थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
तब अजय किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। बहुत रिजर्व रहते थे, इसलिए लोग उन्हें घमंडी समझ लेते थे लेकिन काजोल से उनकी बात होने लगी। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे और इस तरह डेटिंग का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद दोनों ने तय किया कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। जैसे ही काजोल ने अपने पिता को बताया कि वो शादी करना चाहती हैं तो उनके पिता भड़क गए।

4 of 5
Ajay Devgn, Kajol - फोटो : social media
काजोल के पिता नहीं चाहते थे कि अपने करियर के पीक पर उनकी बेटी शादी करके अपना काम-धाम छोड़ दे। इस चक्कर में उन्होंने काजोल से एक हफ्ते बात नहीं की। लेकिन आखिरकार दोनों के प्यार के आगे पूरे परिवार को झुकना पड़ा। दोनों ने बेहद साधारण अंदाज में शादी की थी, जैसा की ग्लैमर की दुनिया में कम ही देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ajay Devgn and Kajol - फोटो : twitter
अजय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी घर की छत पर ही हुई थी। वो बेडरूम से निकलकर छत पर गए, शादी की और फिर से बेडरूम में आ गए। काजोल एक टिपिकल हाउस वाइफ हैं। अजय बताते हैं काजोल पैसे बचाने के लिए ऑनलाइन सस्ते समान खरीदती हैं। काजोल जहां काफी चर्पी हैं, वहीं अजय चुप रहना ज़्यादा पसंद करते हैं। दोनों के दो बच्चे युग और नीसा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें