फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन का हनीमून को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, काजोल को दिया था बड़ा धोखा

Mon, 12 Mar 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ajay and kajol
अजय देवगन ने अपने हनीमून को लेकर बहुत चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, अजय ने एक्ट्रेस काजोल से साल 1999 में शादी कर हमेशा के लिए एक हो गए। खबर है कि वह दो महीने के लिए हनीमून पर गए थे लेकिन...अजय अपनी अपकमिंग फिल्म रेड को लेकर चर्चा में हैं। वह फिल्म की प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने हनीमून से जुड़ा बड़ा वाकया लोगों से शेयर किया है। दरअसल, वह हनीमून को बीच में ही छोड़कर भाग आए थे।
विज्ञापन

2 of 6
Ajay Devgun
जी हां, अजय ने बताया कि वह और काजोल दो महीने के लिए हनीमून पर गये थे। लेकिन एक महीने बाद ही अजय हनीमून से लौट आए। उन्होंने कहा कि दो महीने का हनीमून उन्हें काफी लंबा लगा जिसकी वजह से वह उसे बीच में छोड़कर आ गए।
विज्ञापन

3 of 6
ajay devgn
उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कहा, 'मैं एक कहानी पर काम कर रहा हूं। जिसका डायरेक्शन मैं खुद करूंगा। यह कहानी अन्य कहानियों से एकदम डिफरेंट होगी। समय आने पर मैं इस बारे में जरूर बात करूंगा।' 

4 of 6
ajay devgn
अजय ने इंटरव्यू के दौरान बताया, 'मैंने तो आधे घंटे में शादी की थी, वो भी अपने घर की छत पर। कमरे से बाहर निकला शादी की और वापस कमरे में चला गया था। हनीमून के लिए मैंने और काजोल ने 2 महीने की छुट्टी ली थी, लेकिन मैं अपने हनीमून से एक महीने में ही भाग कर वापस आ गया था। दरअसल 2 महीने की छुट्टी ज्यादा लगने लगी थी।'
विज्ञापन

5 of 6
अजय देवगन - फोटो : self
अजय ने यह भी बताया कि वह खुद को बदलते जमाने के साथ चेंज नहीं कर पाते हैं।  हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद को थोड़ा बदलने की कोशिश कर रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बात करने की ज्यादा आदत नहीं हैं। लेकिन वह यह भी कह रहे हैं कि अब बोलने में पीछे नहीं हैं क्योंकि इससे उनकी फिल्म को ही फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ajay devgn
अजय का कहना है कि उन्होंने एक जैसी फिल्मों में काम करना पसंद नहीं है। अजय का मानना है कि वह अलग-अलग थीम की फिल्मों पर काम करना पसंद करते हैं।  बता दें कि भी वह  फिल्म 'रेड' में इनकम टैक्स ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म लखनऊ पर बेस्ड है और एक सच्ची घटना पर आधारित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें