ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। मिस वर्ल्ड से लेकर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री का सफर ऐश्वर्या ने कड़ी मेहनत से हासिल किया है। आज 1 नवंबर को ऐश्वर्या अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐश्वर्या पचास के करीब पहुंच रही हैं लेकिन आज भी वह बेहद खूबसूरत और फिट नजर आती हैं। वह इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनके पीछे दुनिया दीवानी हैं। उन्हें पाने की ख्वाहिश हर कोई रखता था लेकिन उन्होंने अभिषेक बच्चन को अपना दिल दिया। अभिषेक और ऐश्वर्या को बॉलीवुड की शानदार जोड़ी कहते हैं। उनकी प्रेम कहानी बहुत ही खूबसूरत है और लोगों को कपल गोल भी देती है।
बेहद दिलचस्प है ऐश्वर्या और अभिषेक की प्रेम कहानी
ऐश्वर्या और अभिषेक इंडस्ट्री में काफी सालों से काम कर रहे थे लेकिन उनके बीच प्रेम कहानी कुछ समय के बाद से शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों की जोड़ी ऐसी जमी की ऐश्वर्या बच्चन खानदान की बहू बन गईं। बहुत से लोग आज भी यह जानना चाहते हैं कि कैसे अभिषेक और ऐश्वर्या के दिल मिले और यह खूबसूरत जोड़ी बनी।